एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: CM गहलोत के बयान के विरोध में आए प्रमोद कृष्णम,  कहा- हर मां-बाप का दिल दुखाने वाला

Shraddha Murder Case: प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सीएम गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड को सामान्य दुर्घटना बताया है. उनका यह बयान अपराधियों के हौसने बुलंद कर सकता है.

Acharya Pramod on Shraddha Murder Case: दिल्ली में हुए वीभत्स श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) पर राजनीति शुरू हो चुकी है. हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए इस हत्याकांड को एक दुर्घटना बताया था और कहा था कि लोग राजनीति करने के लिए एक धर्म को टारगेट कर रहे हैं. उनके इस बयान पर अब आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod) ने पलटवार किया है. 

आचार्य प्रमोद ने अशोक गहलोत पर जुबानी हमला करते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, श्रद्धा 'हत्याकांड' को एक सामान्य घटना बताने वाला अशोक गहलोत जी का बयान बेहद अफसोस जनक और अमानवीय होने के साथ साथ अपराधियों के हौसले बढ़ाने वाला और हर एक मां-बाप के दिल को दुखाने वाला है." 

एक कौम को बनाया गया कातिल: अशोक गहलोत 
दरअसल, राजस्थान सीएम बीते सोमवार गुजरात में थे जहां उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि श्रद्धा हत्याकांड एक दुर्घटना है. इस मुद्दे को लेकर अब जुमले कसे जा रहे हैं. सीएम गहलोत ने कहा था कि हमारे समाज में सदियों से अंतरजातीय और अंतर्धर्म की शादियां होती आ रही हैं. यह कोई नई बात नहीं है. सीएम गहलोत का कहना था कि अब दूसरे दल राजनीति करने के लिए एक कौम को टारगेट किया जा रहा है. 

सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि धर्म के नाम पर समाज में शंका पैदा करना या मॉब क्रिएट करना आसान हो गया है. इसलिए राजनीतिक फायदे के लिए एक कौम को टारगेट बना दिया जाता है.

बीजेपी ने भी किया था कांग्रेस पर पलटवार
सीएम अशोक गहलोत के श्रद्धा मर्डर पर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरे में लिया है. उनके इस बयान को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने भी निशाना हमला किया था. उन्होंने कहा कि 'अशोक गहलोत के ये विचार सुनकर मैं बेहद दुखी हूं. ये गुजरात के चुनावी सीजन के कारण इनका (अशोक गहलोत) का स्टेटमेंट आया है. वोट बचाने के चक्कर में ये स्टेटमेंट आया है. श्रद्धा का हत्यारा हत्यारा है. वो आफताब हत्यारा है. ये दुर्घटना नहीं है. ये मर्डर है.'

उन्होंने कहा, 'ये जानबूझ कर किया गया मर्डर है. इनको चुनावी सीजन में वोट बचाने के लिए अगर मौका मिलेगा तो आफताब का पुतला भी वो चौराहे पर लगा लें. इस प्रकार के विचारधारा वाला ये स्टेटमेंट है. इस स्टेटमेंट को सुनकर गुजरात और देशभर के लोग दुखी हैं. हर्ष संघवी ने कहा कि, ये कोई अंतरजातीय विवाह का मामला नहीं है ये मर्डर का मामला है. इसमें धर्म की बात कहां से आई.' इतना ही नहीं, गुजरात गृह मंत्री संघवी की मांग है कि श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी की सजा हो.

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: गुजरात चुनाव में श्रद्धा हत्याकांड की गूंज, CM गहलोत बोले- एक कौम को बनाया गया कातिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget