एक्सप्लोरर

Saugat-e-Modi Kit: राजस्थान में बीजेपी आज कहां बांटेगी सौगात-ए-मोदी किट, जानें- क्या है खास?

Saugat-e-Modi Kit News: राजस्थान में आज से 'सौगात-ए-मोदी' किट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में बांटा जाएगा. इसमें आटा, चावल, कपड़े और सेवई सहित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल हैं.

Rajasthan Saugat-e-Modi Kit: राजस्थान में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने 27 मार्च को घोषणा की कि 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरण कार्यक्रम आज (28 मार्च) से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर से शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जरूरतमंद मुस्लिम 'बहनों' को राशन किट वितरित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक जरूरतमंद बहनों को यह किट दी जाएगी.

अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंच बनाने की पहल- मेवाती
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मेवाती ने कहा कि यह अभियान न केवल गरीब और जरूरतमंद अल्पसंख्यक परिवारों को सहायता देने का प्रयास है, बल्कि समाज के अलग-अलग वर्गों तक बीजेपी की पहुंच बढ़ाने की भी एक पहल है. मस्जिद कमेटी का प्रत्येक पदाधिकारी 100 जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें 'सौगात-ए-मोदी' किट उपहारस्वरूप प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि ईद के अवसर पर 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरण की घोषणा से मुस्लिम समुदाय में खुशी का माहौल है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया.

सरकार की 'अंत्योदय' नीति के तहत मदद- मेवाती
मेवाती ने बताया कि बीजेपी की नीति 'अंत्योदय' (Antyodaya) की है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसी नीति पर कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आवास उपलब्ध कराने, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर प्रदान करने और मेवात बोर्ड के लिए बजट में अलग से धनराशि जारी करने जैसे कार्य कर रही है.

'सौगात-ए-मोदी' किट में क्या है?
उन्होंने बताया कि किट में आटा, दाल, चावल, तेल, कपड़े, सेवइयां, खजूर, सूखे मेवे और चीनी जैसी आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल होगी. उन्होंने इस पहल को BJP की गरीब और जरूरतमंद तबके तक पहुंच बनाने की नीति का हिस्सा बताया और विश्वास जताया कि इससे समाज के कमजोर वर्गों को सहायता मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget