एक्सप्लोरर

Rajasthan: सचिन पायलट के समर्थक MLA वेद प्रकाश सोलंकी बोले- 'हम सब कांग्रेस के साथ लेकिन...'

Rajasthan Assembly Elections: सचिन पायलट के समर्थक भ्रष्टाचार मामलों की जांच कराने को लेकर अड़े हुए हैं. यह विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के शुक्रवार को एक बयान से साफ हो गया है.

Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) के समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी (Ved Prakash Solanki) ने कहा है कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा,  'हम सब लोग कांग्रेस के साथ हैं और हमारी निष्ठा पार्टी आलाकमान में है.'

सोलंकी ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आज भी हमारी निष्ठा आलाकमान के साथ है. हम सब लोग कांग्रेस के साथ हैं. कांग्रेस के हाथ मजबूत करना चाहते हैं. लेकिन युवा, बेरोजगारी (को लेकर), भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जो हमारी मांग है उसके ऊपर कोई सकारात्मक कार्रवाई होनी चाहिए जिससे संदेश जाए कि हम जिस दृष्टि के साथ आगे बढ़े थे उसका कोई ना कोई निस्तारण निकल रहा."

विधायक ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के तेज होने संबंधी सवाल पर कहा, "आंदोलन तेज होगा या नहीं होगा , यह तो मैं कह नहीं सकता हूं. लेकिन हम सब लोग पायलट साहब के साथ (हैं). पायलट साहब जो भी निर्देश देंगे. जो भी उनका इशारा होगा हम करेंगे, हम सब लोग उनके साथ रहेंगे."

सचिन पायलट ने हाल ही में अजमेर से जयपुर तक ‘जनसंघर्ष यात्रा’ निकालने के बाद राज्‍य सरकार के सामने तीन मांगें रखी थीं जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का पुनर्गठन, प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक होने से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराना शामिल है.

साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तैयार
बता दें कि पार्टी आलाकमान ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने के प्रयास के तहत इन नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के बाद सूत्रों का दावा है कि पार्टी ने राज्य के दोनों नेताओं के लिए एक साथ काम करने और एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फॉर्मूला तैयार किया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Board Result: भरतपुर में 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने मारी बाजी, 90 फीसदी से अधिक छात्राएं हुईं पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget