एक्सप्लोरर

टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन, सचिन पायलट ने जताया शोक, कहा- 'इस दुख की घड़ी में...'

TS Singh Deo Wife Indira Singh Death: सचिन पायलट ने टी.एस. सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह देव के निधन पर शोक जताया है. 15 जून को कैंसर की लंबी बीमारी की वजह से इंदिरा सिंह देव का निधन हो गया.

TS Singh Deo Wife Demise: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की पत्नी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की धर्मपत्नी इंदिरा सिंह देव के देहावसान का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहने का संबल प्रदान करें. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं टी.एस. सिंह देव एवं उनके परिवार के साथ हैं."

कैंसर से जूझ रही थीं इंदिरा सिंह देव
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की धर्मपत्नी इंदिरा सिंह देव पिछले छह महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं. उनका दिल्ली व मुंबई के अस्पतालों में इलाज भी चल रहा था. उनका एयर एम्बुलेंस से 13 जून को मुंबई से अंबिकापुर लगा गया था. जहां 15 जून को उनका निधन हो गया.

दोपहर 2 बजे अंबिकापुर के रानी तालाब के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके पति टीएस सिंह देव ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.  

राज परिवार में जन्मी थी इंदिरा सिंह देव
बता दें कि इंदिरा सिंह देव का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ के राजपरिवार में हुआ था. बता दें कि टीएस सिंह देव सरगुजा के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम राजा थे. यहीं वजह है कि उनको टीएस बाबा के नाम से भी जाना जाता है. फिलहाल वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं.

छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख
छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इंदिरा सिंह देव के निधन पर शोक जताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह देव के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. मेरी शोक संवेदनाएं सिंहदेव परिवार के साथ है.

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर डीग में उमड़ा जैनसलाब, तीर्थराज विमल कुंड में भक्तों ने किया स्नान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
राजस्थान सरकार पर गहलोत का बड़ा हमला, बोले- 'हर मोर्चे पर विफल सरकार'
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget