एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने बढ़ाया सस्पेंस, 51 सेकंड के वीडियो में BJP का प्लान एक्सपोज करने को लेकर कह दी ये बात

Congress Conclave: सचिन पायलट ने 51 सेकंड का वीडियो जारी कर एक राजनीतिक संदेश दिया है. इसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP के प्लान को एक्सपोज करने के लेकर भी बयान दिया है.

जयपुर:- छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (Congress National Convention) का आज आखिरी दिन है. ऐसे में जयपुर में बैठे कांग्रेसियों को रायपुर के अधिवेशन से बहुत उम्मीद है. उन्हें लगता है कि अधिवेशन से राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) का हल निकलेगा. वहीं इस बीच सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने एक 51 सेकंड का अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक राजनीतिक संदेश दिया है. 

'BJP का प्लान एक्सपोज करने के लिए हमें...'

सचिन पायलट ने इस वीडियो में कहा, 'अधिवेशन से देश भर में कांग्रेसियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण संकेत जाएगा. वर्तमान में जो चुनौतियां हैं उनका सामना करने के लिए संगठन पूर्ण रूप से तैयार होगा. मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के अध्यक्ष बनने के बाद हम सभी संगठित होकर काम करें. भाजपा को हराने के लिए हम लोगों को राज्यों में चुनाव जीतना बहुत जरूरी है. भाजपा की नीतियों के विरुद्ध हम एकजुट होकर काम करेंगे, यही संकल्प हम यहां से लेकर जाएंगे. कांग्रेस देश में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी. मैं समझता हूं कि इस साल देश में बहुत सारे राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. उसके लिए भाजपा की जो कार्यप्रणाली है उसको एक्सपोज करने के लिए हमें सड़क पर आना होगा. भाजपा के विरोधियों को सभी दलों को साथ लेकर चलना होगा. विशेष रूप से कांग्रेस को व्यापक बनाने के लिए हमें जी जान से मेहनत करनी पड़ेगी.'

आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ेगा असर

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस वीडियो में जिन बातों का जिक्र किया है उससे राजस्थान के विधान सभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) में जरूर असर पड़ेगा. क्योंकि इस अधिवेशन में राजस्थान से कई दिग्गज नेता गए हुए हैं. हालंकि रायपुर में जिन समस्याओं के राजनीतिक हल निकलने की उम्मीद जताई जा रही थी, उन मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई. आपको बताते चलें कि रायपुर के इस तीन दिवसीय अधिवेशन में राजस्थान से लगभग 500 लोग गए हुए हैं. पीसीसी मेंबर के साथ ही साथ सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और अन्य नेता भी गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस के दिग्गजों के साथ पीसीसी मेंबर शामिल हुए हैं. इस अधिवेशन के बाद सीधे विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो जाएगी. इसके लिए अब संगठन के साथ ही साथ सरकार को भी पसीना बहाना है.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के 11 जिलों में नहीं चल रहा है इंटरनेट, इस वजह से सरकार ने उठाया कदम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget