एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में अवैध बजरी खनन पर हंगामा, कांग्रेस बोली, 'सरकार कुंभकर्णी नींद में...'

Rajasthan News: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ही अपनी सरकार पर रोजाना बजरी चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

Rajasthan Assembly Session 2025: राजस्थान विधानसभा में अवैध खनन का मुद्दा बुधवार को जोर शोर से उठा. सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. कांग्रेस विधायकों ने सरकार से जवाब की मांग की. जवाब नहीं मिलने पर हंगामे के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शून्यकाल के दौरान स्थगन प्रस्ताव रखा. टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में बजरी का अवैध खनन चरम पर है. कार्रवाई करने के बजाय सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. अवैध बजरी खनन से जुड़ी घटनाएं आए दिन घट रही हैं. 'डबल इंजन' की सरकार गहरी सांस लेकर कुंभकर्णी नींद में सो रही है.''

टीकाराम जूली ने कहा, ''उच्च न्यायालय को टिप्पणी करनी पड़ी है कि आप लोग केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का सहयोग नहीं कर रहे हो. अगर आप लोगों से अवैध खनन का मामला नहीं संभल सकता तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) लगा दो.''

सदन में बजरी अवैध खनन पर हंगामा

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री अपनी सरकार पर ही रोजाना बजरी चोरी होने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के 20 से अधिक विधायक सदन में बजरी अवैध खनन का मुद्दा उठा चुके हैं. टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से जवाब दिलवाने की मांग की. इस बीच, सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव देखने को मिला.

कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

बीजेपी और कांग्रेस के विधायक आमने सामने आ गए. सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा. हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट बिना किसी आधार के किया. 

ये भी पढ़ें- भरतपुर में शीतला माता के मंदिर में क्यों की जाती है गधे की भी पूजा? जानिए लोगों की मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जोधपुर: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली मारने का आरोप, घायल बोला- जमीन छीन रहे हैं
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: मध्यस्थता के खिलाफ एकमत क्यों हिंदू-मुस्लिम? संभल, वाराणसी और मथुरा विवाद समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
मध्यस्थता के खिलाफ एकमत हिंदू-मुस्लिम! संभल, वाराणसी और मथुरा समझौता ठुकराने के क्या नतीजे?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget