एक्सप्लोरर

RTH Bill Protest: प्राइवेट डॉक्टरों को मिला सरकारी चिकित्सकों का समर्थन, सपोर्ट में 29 मार्च को नहीं करेंगे काम

Rajasthan Doctors Strike: अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने 29 मार्च को पूरे दिन छुट्टी पर रहने की घोषणा की है.इस घोषणा के बाद संघ से जुड़े करीब 14 हजार सरकारी डॉक्टर काम नहीं करेंगे.

RTH Bill Protest Doctor Strike in Rajasthan: राजस्थान में राइट टू हेल्थ बिल (Right to Health Bill) के खिलाफ एक तरफ जहां प्राइवेट डॉक्टर्स (Private Doctors) पहले से हड़ताल पर हैं. वहीं अब उनके समर्थन में सरकारी डॉक्टर (Goverment Doctors) भी आगे आए हैं. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने 29 मार्च को पूरे दिन छुट्टी पर रहने की घोषणा की है. इससे प्रदेश के करीब 14 हजार सरकारी डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे. इससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के इस ऐलान से सरकार सकते में है.

क्या कहना है सरकारी डॉक्टरों का

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने बताया कि 29 मार्च को सुबह 9:00 बजे से लेकर दिनभर छुट्टी पर रहेंगे. उनका यह भी कहना है कि हम प्राइवेट डॉक्टर्स को समर्थन कर रहे हैं. सरकार के लिए ये बड़ी मुश्किल कर देने वाली घोषणा है.

चरमरा रही है स्वास्थ्य सेवाएं

राजस्थान में राइट-टू-हेल्थ बिल के खिलाफ डॉक्टर्स की हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं. जयपुर, जोधपुर,उदयपुर, कोटा मेडिकल कॉलेज से संबधित अस्पतालों और जिला अस्पतालों में रोज जहां सात हजार से अधिक केस आते थे. वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के बाद वहां पर 300 से भी कम मरीज आ रहे हैं.

मरीजों की संख्या दिनों दिन कम हो रही है. मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.चूंकि डॉक्टर्स हैं नहीं इसलिए ओपीडी खाली पड़ी है. ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में एक जैसी स्थिति बनी हुई है.

क्यों हड़ताल कर रहे हैं डॉक्टर

पिछले कई दिनों से प्रदेश के 2300 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक सड़कों पर उतरे हैं. छह दिन से डॉक्टर्स की हड़ताल का प्रदेश में असर दिखने लगा है. बताया जा रहा है कि बिल के पास होने से बड़ा असर और पड़ेगा. डॉक्टर्स का कहना है कि प्राइवेट डॉक्टर के कमाने का अधिकार खत्म हो जाएगा.

ऐसे डॉक्टर्स हॉस्पिटल और क्लीनिक कैसे चला पाएंगे? हड़ताल का असर यह है कि जयपुर के कई प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है. अगर इसी तरीके से हड़ताल चलती रही तो. आने वाले दिनों में मरीजों को और परेशानी उठानी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें:

Bharatpur News: आफत बनी बारिश! भरतपुर में तेज आंधी में कच्ची दीवार गिरने से दबे 6 मजदूर, 3 की हालत गंभीर

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget