एक्सप्लोरर

Rajasthan News: RPSC ने जारी किया सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती का रिजल्ट, ऐसे और यहां करें चेक

Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं उसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर एसआई भर्ती रिजल्ट को चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Government Job: राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने गुरुवार को सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा- 2021 का अंतिम रिजल्ट जारी किया. गौरतलब है कि पिछले 5 माह से इस भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू चल रहे थे.यह भर्ती तीन चरणों में पूरी हुई. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई. उसके बाद शारीरिक मापदंड परीक्षा हुई. तीसरे चरण में इंटरव्यू आयोजित किए गए और आज अंतिम रिजल्ट जारी किया गया.आरपीएससी ने 859 सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों के लिए 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं उसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाकर एसआई भर्ती रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें. उसमें रोल नंबर के साथ रैंक आवंटित की गई है, जहां चेक कर सकते हैं. इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैंक दी गई है.859 पदों के लिए कुल 3094 अभ्यर्थियों की वरीयता अनुसार सूची जारी की गई है.

एसआई के लिए यह है योग्यता और आयु सीमा 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2021 में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा हिंदी भाषा और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष जबकि अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई थी जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई थी.

दो साल तक चली भर्ती परीक्षा

सब इंस्पेक्टर भर्ती का विवादों से नाता रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया में नकल गिरोह और पेपर लीक के भी आरोप लगे थे. उसके बाद शारीरिक मापदंड प्रकिया भी लंबी चली थी. चयन प्रकिया के तीसरे चरण के लिए इंटरव्यू 23 जनवरी 2023 से 30 मई 2023 तक नौ चरणों में आयोजित किए गए. दो साल से अधिक समय तक चली चयन प्रकिया में आखिर राजस्थान पुलिस को 959 सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर मिल गए. 

यह भी पढ़ें

Rajasthan: उदयपुर की फतहसागर झील बनी बच्चों की स्विमिंग पूल, मुफ्त में दी जाती है तैराकी की ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
'सलमान माफी मांग लें तो...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर बिश्नोई महासभा का बड़ा बयान
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget