एक्सप्लोरर

निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के लिए Z प्लस सुरक्षा की मांग ने पकड़ा जोर, मिली थी जान से मारने की धमकी

Lok Sabha Elections 2024: निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी अपनी रैलियों और सभाओं में जुटने वाले समर्थन के कारण चर्चा में रहे हैं और अब उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है.

Ravindra Singh Bhati Z Plus Security Demand: राजस्थान की बाड़मेर जैसलमेर (Jaisalmer) लोकसभा सीट इस  चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रही. बीजेपी और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के बीच एक निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी (Ravinder Singh Bhati) मीडिया की सुर्खियों में बने रहे.

चुनाव संपन्न होने के बाद सोशल मीडिया पर रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया. इसके बाद Z प्लस सुरक्षा की मांग को लेकर मारवाड़ राजपूत सभा की ओर से मंगलवार को जोधपुर में रैली निकाल जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन देकर Z प्लस सुरक्षा की मांग की है.

मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खंगठा ने बताया कि हमारे राजपूत समाज के उभरते हुए युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी की जान की सुरक्षा जरूरी है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी समाज के नेता सुखदेव सिंह गोगामेडी को सुरक्षा मांगने पर भी नहीं मिली थी. जिसके चलते उनकी हत्या हो गई थी. समाज अपना और कोई बेटा नहीं खोना चाहता है. 

धमकी देने वाले पर कार्रवाई की मांग
अध्यक्ष हनुमान सिंह खंगठा ने कहा कि रविंद्र सिंह भाटी और उनके समर्थकों को चारों तरफ से घेरकर बायतु में उनके साथ जो अत्याचार किया जा रहा है. उसको लेकर मानवाधिकार आयोग के नाम ज्ञापन दिया गया है. खंगठा ने बताया कि जो लोग रविंद्र सिंह भाटी को धमकियां दे रहे हैं, उन पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार को तुरंत कार्यवाई करनी चाहिए. जिससे प्रदेश में भाईचारा बना रहे. जो असामाजिक लोग जेल में बैठकर ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए या ऐसे लोगों का एनकाउंटर कर देना चाहिए.

गोगामेडी की हत्या का दिया हवाला
बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेडी की दिसंबर 2023 में जयपुर में उनके घर में बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उसको लेकर भी जोधपुर में राजपूत समाज में आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया था समाज के लोगों ने उसे समय भी आरोप लगाया था कि सरकार से सुरक्षा मांगने के बावजूद गोगामेडी को सुरक्षा नहीं दी गई जिसके कारण उनकी हत्या हुई है. 

 सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए कहा था कि मेरे द्वारा ना तो किसी को जान से मारने की धमकी दी गई है और ना ही मेरा इस मामले से कोई लेना देना है.

ये भी पढ़ें- अजमेर में एक बार फिर होगी वोटिंग! इस बड़ी गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग ने लिया फैसला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget