एक्सप्लोरर

बाड़मेर से निर्दलीय लड़े रविंद्र भाटी ने पीएम मोदी को दी बधाई, क्या हैं संकेत?

Ravindra Singh Bhati News: बाड़मेर से निर्दलीय उम्मीदवार रहे रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी. सियासी गलियारों में इसके कई अर्थ निकाले जा रहे हैं.

Ravindra Singh Bhati Congratulates PM Narendra Modi: लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए ने बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बना ली और रविवार 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. इसी बीच राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रहे और मौजूदा शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पीएम मोदी समेत पूरी कैबिनेट को बधाइयां दीं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, 'भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जी को शपथग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल पर बधाई देते हुए रविंद्र भाटी ने आगे लिखा, 'भारतवर्ष के गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए एवं संविधान में उल्लेखित विधि को केंद्र में रखकर जनकल्याण से सर्वोदय की दिशा में सरकार बेहतर कार्य करे ऐसी शुभेच्छा है." इसी के साथ रविंद्र भाटी ने प्रधानमंत्री मोदी की शपथ ग्रहण करने के दौरान की तस्वीर भी शेयर की. 

क्या संकेत देना चाहते हैं रविंद्र सिंह भाटी?

दरअसल, जब भी रविंद्र सिंह भाटी से बीजेपी में शामिल होने की बात पूछी गई तो उन्होंने जवाब में हमेशा यही कहा कि उनके लोग फैसला करेंगे कि किसी दल में शामिल होना है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कभी भी बीजेपी में शामिल होने के कयासों को नकारा नहीं. 

जानकारी के लिए बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी ने बाड़मेर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा. उनके सामने कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और बीजेपी से केंद्रीय मंत्री रहे कैलाश चौधरी चुनावी मैदान में थे. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल ने जीत हासिल की और रविंद्र भाटी दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. ऐसे में कहा जा सकता है कि कैलाश चौधरी की बड़ी हार की वजह रविंद्र भाटी रहे.

यह भी पढ़ें: जम्मू के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 4 लोग राजस्थान के, 2 साल के बच्चे की भी गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget