एक्सप्लोरर

राजसमंद में 30 फीट गहरी खाई में गिरी बेकाबू ट्रक, 3 मजदूरों की मौत, तीन घायल

Rajasthan Accident News: राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र में भगत तलाई के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बेकाबू ट्रक खाई में गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं.

Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के राजसमंद में आज शनिवार (7 दिसंबर) को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में भगत तलाई के पास ट्रक के खाई में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. चारभुजा थाना अधिकारी गोवर्धन सिंह के अनुसार, ट्रक एफसीआई के गेंहू के कट्टे से भरा हुआ था.

उन्होंने बताया कि ट्रक चारभुजा से केलवाड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान भगत तलाई के पास ट्रक बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे ट्रक में बैठे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रक चालक सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. हादसे में ट्रक में रखे गेंहू के कट्टे पूरी तरह से बिखर गए हैं, जबकि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. 

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
हादसे के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को केलवाड़ा के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया. जबकि मृतकों को शव को चारभुजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है.

हादसे में सलूम्बर जिले के लालपुरा (लसाड़िया) निवासी लालु (40) पुत्र लखमा मीणा, हिरा (23) पुत्र नारायण मीणा और सलूम्बर जिले के ही घाटा (लसाडिया) निवासी प्रकाश (26) पुत्र कालू मीणा की मौत हो गई. इसके अलावा सलूम्बर जिले के लालपुरा (लसाड़िया) खेमराज (28) पुत्र देवा मीणा, कालू (60) पुत्र पेमा मीणा और उंकार, भटेवर, कुराबड़ जिला उदयपुर निवासी प्रकाश (32) पुत्र देवीलाल मीणा गंभीर घायल हो गए.

वहीं डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. यह हादसा सीमलवाड़ा रोड के पास स्थित गांधीनगर कॉलोनी इलाके में हुआ. यहां एक कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: सिरोही सेशन कोर्ट का फैसला, रेप मामले में दोषी को 10 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget