एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सदन में हंगामा! राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, सीपी जोशी से हुई तीखी नोकझोंक

Rajasthan Government: राजस्थान विधानसभा में तेज नोंकझोंक के बीच अध्यक्ष सीपी जोशी ने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई आसन को निर्देशित नहीं कर सकता है.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदन के उपनेता राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) के खिलाफ मंगलवार को सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा कि वह इस प्रस्ताव पर विचार कर कोई निर्णय करेंगे. हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर सदन में हंगामा हुआ और जोशी और राठौड़ में तीखी नोक झोंक हुई. विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार लोढ़ा ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के मामले में विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय से पहले राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाने को लेकर राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया था.

जोशी और राठौड़ में तीखी नोक झोंक हुई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने मंगलवार को लोढ़ा को राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम 157 के तहत प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन जैसे ही उन्होंने अनुमति दी राठौड़ ने आपत्ति शुरू कर दी. इसके साथ ही उन्होंने मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने का जिक्र किया. बीजेपी के कई और विधायक भी बोलने लगे. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने जब इस पर कुछ कहा तो आसन ने कहा कि वह नियम के अंतर्गत काम कर रहे हैं. जोशी और राठौड़ में तीखी नोक झोंक हुई. राठौड़ ने कहा कि आप सत्ता पक्ष की अंदरूनी लड़ाई को ऐसा करके ढंक नहीं सकते, विशेषाधिकार पर टुकड़ों में फैसला गलत है.

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि मैंने सोच समझकर इस प्रस्ताव की अनुमति दी है. इस पर अभी चर्चा नहीं हो रही है. अभी वह लोढ़ा को अपनी बात कहने की अनुमति दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों को मालूम होना चाहिए कि विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कैसे आता है, बहुत से लोगों को मालूम नहीं है. विशेषाधिकार प्रस्ताव नियम कानून के तहत आता है यह लोगों को सिखाना जरूरी है. उन्होंने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि वह आसन को निर्देशित नहीं कर सकते. इसको लेकर लगभग 20 मिनट तक सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के विधायकों के बीच तनातनी और नोक झोंक होती रही.

सरकार के सलाहकार ने क्या कहा?

सरकार के सलाहकार लोढ़ा ने अपना प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय मुझे सिर्फ यही कहना है कि क्या इस सदन में बैठकर हम सब लोग अपने संस्थान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. क्या यह सदन राजस्थान हाईकोर्ट के अधीन है कि राजस्थान हाईकोर्ट इस सदन को निर्देशित करेगा. क्या हम विधानसभा में किसी प्रश्न का जवाब नहीं मिलने पर, किसी प्रस्ताव का जवाब नहीं आने पर इसके लिए हाईकोर्ट में जाएंगे. उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में किसी मामले का निर्णय नहीं हो तो क्या यह विधानसभा हाईकोर्ट को कह सकती है कि आप फैसला करिए. जब यह विधानसभा नहीं कह सकती तो हाईकोर्ट कैसे इस विधानसभा को निर्देशित कर सकता है.

लोढ़ा ने कहा कि सदन के बहुत वरिष्ठ सदस्य राठौड़ के आचरण ने राजस्थान की सात करोड़ जनता को अपमानित किया है, लांछित किया है, जिनकी आकांक्षाओं की पूर्ति का यह सदन माध्यम है. इसलिए इसकी जांच और इसका प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जाए. इसके बाद जोशी ने कहा कि आप और हम सब जानते हैं कि संविधान के अंतर्गत विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियां परिभाषित हैं. मैं इस प्रस्ताव पर सोचकर निर्णय करूंगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के 25 सितंबर को दिए गए इस्तीफों के मुद्दे को उपनेता राजेंद्र राठौड़ हाईकोर्ट में ले गए थे. यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. इस मामले में विधानसभा सचिव की ओर से सोमवार को कोर्ट में बताया गया कि विधायकों ने स्वेच्छा से इस्तीफे नहीं दिए थे, इसलिए डॉ जोशी ने इन्हें स्वीकार नहीं किया.

ये भी पढ़ेंः

Rajasthan Politics: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किसे बताया अशोक गहलोत का 'उत्तराधिकारी'? राजस्थान में सियासी आग को दी हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget