एक्सप्लोरर

Rajasthan: जाति के नाम पर बोर्ड गठन पर राजेंद्र राठौड़ का तंज, 'बोले- इनके लिए बजट में एक पैसे का प्रावधान नहीं'

Rajasthan Politics: नवगठित बोर्ड को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ये बोर्ड कागजों में ही दफन रहेंगे, समय के साथ खुद ही प्राकृतिक तौर पर खत्म हो जायेंगे. इनके पास कोई विजन नहीं है.

Bharatpur: राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election) को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) एक्टिव मोड में है. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो प्रदेश में उनकी राजनीति इस बार थोड़ी अलग. सचिन पायलट से जब सीएम गहलोत की खींचतान शुरु हुई तो उन्होंने अपनी सरकार और कुर्सी बचाने के लिए समर्थन देने वाले विधायकों को खुली छूट दे दी. 

सीएम अशोक गहलोत लगातार पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. वह प्रदेश में अपनी सरकार रीपीट करने के लिए जोरशोर से लगे हुए हैं. यही वजह कि वह जहां जाते हैं नई घोषणाएं करते हैं, उन्हें कई जगह पर ये कहते हुए सुना गया कि 'आप मांगते- मांगते थक जाओगे लेकिन में देते- देते नहीं थकूंगा.' उन्होंने आम लोगों को रिझाने के लिए 19 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी. हालिया दिनों में आप जगह- जगह महंगाई राहत शिविर लगाए जा रहे हैं. इन जगहों पर खुद सीएम अशोक गहलोत पहुंचकर लोगों से फीडबैक ले रहे हैं,

सियासी शतरंज पर सीएम गहलोत की नई चाल

यहीं नहीं राजस्थान में अपनी सरकार रीपीट करवाने के लिए, सियासत के शतरंज पर सीएम अशोक गहलोत ने एक अलग तरह की चाल चली. उन्होंने राजस्थान की सभी जातियों के बीचे अपनी पैठ बनाने के और उन्हें खुश करने के लिए विशेष बोर्ड का गठन किया है. इन नए बोर्डों की संख्या लगभग 10 है. 

जाति आधारित सीएम गहलोत ने इन बोर्डों का किया गठन

नवगठित बोर्डों में सीएम गहलोत ने बंजारा जाति के लिए अर्ध घुमन्तु बोर्ड का गठन किया है, तो प्रजापति (कुम्हार) के लिए माटी कला, लोधी समाज के लिए अवन्ति बाई, यादव समाज के लिए कृष्ण बोर्ड बनाने की घोषणा की है. इसी तरह धोबी समाज के लिए रजक बोर्ड और नाई समाज के लिए केश कला बोर्ड, गुर्जर जाति के लिए देवनारायण बोर्ड, माली समाज के लिए ज्योतिबा फुले, जाट जाति के लिए वीर तेजा जी बोर्ड का गठन किया है. 

जबकि राजपूत जाति के लिए महाराणा प्रताप और सिखों के लिए गुरु नानक देव सिख कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है. ब्राह्मण समाज के लिए विप्र कल्याण का गठन किया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नवगठित बोर्ड के गठन करने का मकसद आगामी विधानसभा चुनावों में संबंधित जातियों के वोट बैंक को अपना पाले में करना है. 

नवगठित बोर्डों के बजट में एक पैसे प्रावधान नहीं- राजेंद्र राठौड़

सीएम गहलोत के इन फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि, अशोक गहलोत कई मामलों में कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं. वह हर महीने 3- 4 अलग बोर्ड गठित करते हैं. इन बोर्डों का गठन वह कभी किसी महापुरुष के नाम या किसी समाज के नाम करते हैं. लेकिन इनके लिए बजट में एक पैसे का प्रावधान नहीं करते हैं.

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिन बोर्डों का गठन किया गया है, उनके अधिकार, टर्म्स और कंडीशन सिर्फ एक झुनझुना पकड़ाने के समान है, जिससे लोग भ्रम में सीए गहलोत ने उनके लिए बड़ा काम किया है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर बगैर किसी उद्देश्य के बोर्ड का गठन और अपने लोगों को उसमें अध्यक्ष के रुप में नामजद करने का आरोप लगाया. इन बोर्डों के अध्यक्ष को खुद नहीं पता है कि उन्हें क्या काम करना है. 

वोट बैंक की खातिर महापुरुषों के नाम बोर्ड का गठन- राजेंद्र सिंह राठौर

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कुछ महापुरुषों के नाम बोर्डों के गठन करके, उनके फॉलोवर्स पर वोट बैंक की खातिर प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इसकी हालात 19 जिलों के गठन की तरह ही होगी. इस सरकार को जगह- जगह सड़कों पर बैठे लोग कोस रहे हैं, प्रदेश सरकार की हिम्मत नहीं पड़ रही है कि तीन महीने गुजर जाने के बाद भी नए जिलों के गठन का नोटिफिकेशन जारी करें. 

नवगठित बोर्ड को लेकर राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि ये बोर्ड कागजों में ही दफन रहेंगे, समय के साथ खुद ही प्राकृतिक तौर पर खत्म हो जायेंगे. इनके पास इस काम के लिए न तो बजट है और न ही नवगठित बोर्डों के कार्य क्षेत्र को डिफाइन किया गया है. उनके अध्यक्षों के उनके अधिकार भी नहीं पता हैं, यह जनता है सब जानती है.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत के न्योते पर बीटीपी प्रदेशाध्यक्ष ने किया पलटवार, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget