एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के भरतपुर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा

Rajasthan Weather: भरतपुर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार ठप कर दी है. ठंड से जानवरों का भी बुरा हाल है. इस साल नगर निगम ने जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की है.  

Bharatpur Weather: राजस्थान के भरतपुर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. भरतपुर में आज यानी मंगलवार (16 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सर्दी से लोगों का बुरा हाल है जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आ रहे हैं. सर्दी ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. भरतपूर कड़ाके की ठंड की चपेट में है. तो वीं शहर में घने कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है.

इसके अलावा कोहरे के साथ-साथ शीत लहर ने आमजन का जीना मुश्किल कर रखा है. घना कोहरा पड़ने से सुबह के वक्त लोगों को अपने स्थानों पर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे चलना पड़ रहा है. व्यापारी भी अपनी दुकानों पर आग जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं, तो विगत 15 तारीख से स्कूल की छुट्टियां भी खत्म हो गई है. स्कूल खुलने से छोटे-छोटे बच्चें सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे गए.

कृषि विभाग ने की एडवाइजरी जारी 

लुढ़कते तापमान के चलते कृषि विशेषज्ञों ने फसलों को पाले और शीत लहर से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है की सरसों ,आलू ,मिर्च ,टमाटर और रबी की फसल को पाले और शीत लहर से नुकसान होने की सम्भावना है, इसलिए किसान दो ग्राम प्रति लीटर घुलनशील गंधक का घोल बनाकर छिड़काव करें, जिससे फसलों को पाले से बचाया जा सके. 
 
सर्दी में आवारा जानवरों की आफत 
 
लुढ़कते तापमान में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से इंसानो की ही नहीं जानवरों को भी ठिठुरते देखा जा रहा है. हर वर्ष नगर निगम की तरफ से जगह-जगह लकड़ी डलवाकर जानवरों के लिए अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार नगर निगम की तरफ से भी जानवरों के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. सड़क पर आवारा जानवर सर्दी से ठिठुर रहे हैं, जहां भी लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाते हैं, वहां आवारा जानवर भी आग के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास करते हैं. नगर निगम के अधिकारीयों का कहना है कि भरतपुर एनसीआर में आता है इसलिए एएनसीआर की गाइडलाइन के अनुसार अलाव नहीं जला सकते हैं.  इसलिए इसबार आवारा गौवंश के लिए अलाव नहीं जलाये गए हैं. 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget