एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें- मौसम का पूरा हाल

Rajasthan Weather News: राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को जमकर बारिश हुई. वहीं पाली में बारिश के बाद छज्जा गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम बदल गया है और पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 26 से 30 जून के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है. इस दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को जमकर बारिश हुई. वहीं पाली में बारिश से संबंधित हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए. 

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार (26 जून) सुबह साढ़े आठ बजे तक बाड़मेर के सेड़वा में सर्वाधिक सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा दौसा के महवा में छह सेंटीमीटर, भरतपुर के बेर में चार सेंटीमीटर, जयपुर के शाहपुरा में चार सेंटीमीटर, बाड़मेर तहसील में चार सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

कहां कितना गिरा पानी?
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक धौलपुर में 65 मिलीमीटर, चित्तौड़गढ़ में 27.8 मिलीमीटर, सीकर में 10 मिलीमीटर, फलोदी में 8.8 मिलीमीटर, करौली में 6.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि राजधानी जयपुर, अलवर, नागौर, पाली, सिरोही, भरतपुर, उदयपुर और चूरू में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 42.3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 42 डिग्री,  जैसलमेर में 41.7 डिग्री, जोधपुर में 41.2 डिग्री, चूरू में 40.9 डिग्री, पिलानी में 40.8 डिग्री और राज्य के अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है.

पाली में भाई-बहन की मौत
पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र में बारिश की वजह से दुकान का छज्जा गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. बाली के थानाधिकारी परबत सिंह ने बताया कि बारिश के चलते बीजापुर गांव में दुकान का छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे कमलेश (12) और उसकी बहन सानिया (6) की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि घायलों को बाली अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद सुमेरपुर भेज दिया गया है. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्सों में आगामी दिनों में बादलों के गरजने, बारिश की  संभावना है. इसके अलावा आज उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति तैयार, BJP को है किसका इंतजार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget