एक्सप्लोरर

कड़ाके की सर्दी के लिए हो जाएं तैयार, राजस्थान में इस दिन से शुरू हो जाएगी शीतलहर, अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, 9-10 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है इस बीच मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. साथ ही शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 10 दिसंबर से राजस्थान के कई शहरों में शीतलहर की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार, 9-10 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इस साल दिसंबर के तीसरे और चौथे हफ्ते में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो सकता है.

कब से शुरू होगी कड़ाके की सर्दी?
मौसम विभाग ने दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी तक कड़ाके की सर्दी के रहने का अलर्ट जारी किया है. इस बार की सर्दी पिछले कई सालों की तुलना में ज्यादा हो सकती है. इस बार तापमान के रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

अजमेर में 08.8 डिग्री, संगरिया में 5.7 डिग्री, पिलानी में 6.3 डिग्री,जयपुर में 9.4 डिग्री, पीलानी में 6.3 डिग्री,धौलपुर में 09.6 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, करौली में 7.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 8.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 08.6 डिग्री, जालौर में 7.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.7 डिग्री और अजमेर में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विभिन्न अंतर देखने को मिले. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अजमेर में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.2 डिग्री, जयपुर में 25.8 डिग्री, सीकर में 24.5 डिग्री, कोटा में 28.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने 55 सवालों के दिए जवाब, रंगदारी वसूली पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, देखें शेड्यूल
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत का मामला, वकीलों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न
बाबा खाटूश्याम की भक्त 273 KM दंडवत यात्रा पर निकली, 9 वर्षों नहीं खाया अन्न

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget