एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम, इस दिन से शीतलहर चलने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में पूरी तरह से मौसम बदल गया है. मौसम विभाग जयपुर के निदेशक डॉ राधे श्याम शर्मा के अनुसार, अभी राज्य में मौसम शुष्क है लेकिन आने वाले दिनों में शीतलहर चलने लगेगी क्योंकि उत्तरी हवाओं का जोर बढ़ गया है. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पाली और डूंगरपुर में 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जबकि निम्नतम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस भीलवाड़ा में दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 45 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 10 दिसंबर से राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान का मौसम?
वहीं शेखावटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड होने की प्रबल संभावना है. इसलिए आगामी 4 से 5 दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के अलवर में 11, 12 और 13 को शीतलहर चलेगी. बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिले में पांच दिन लगातार शीतलहर चलेगी. 

झुंझुनूं और करौली में चार दिन तक शीतलहर चलेगी. सीकर और उदयपुर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के चुरूं, हनुमानगढ़, जालौर, श्रीगंगानगर में शीतलहर चलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों पर शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है. शीतलहर और पाला से फसल, बागवानी और रोपड़ पर असर पड़ सकता है. शीतलहर में लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से त्वचा कठोर और सुन्न हो सकती है. शीतलहर के चपेट में आने से पशुओं की मौत हो सकती है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान के RBM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद, डॉक्टर ने पेशेंट को जड़ा थप्पड़

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget