एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: आज कड़ाके की ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत, चूरू में रिकॉर्ड बना रही है सर्दी

Rajasthan ka Mausam: गुरुवार सुबह जयपुर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. आज इसके आठ से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. चुरू में यह चार से 22 डिग्री सेल्सियस  के बीच रह सकता है.

उत्तरी भारत में एक नया सिस्टम बनने से राजस्थान में अगले दो दिन तेज ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. लेकिन इसके बाद तगड़ी शीतलहर चलने की उम्मीद है. इस वजह से नए साल का स्वागत आपको कड़कड़ाती ठंड में करना होगा. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक बुधवार को चूरू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. वहां का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य तापमान से -4.4  डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

क्या कहना है मौसम विभाग का

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक  बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा. पूरे राज्य में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा. वहीं राज्य के उत्तरी हिस्से के कुछ इलाकों में शीत लहर चली.मौसम विभाग ने अलवर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इस दौरान चलने वाली सर्द हलाएं, ठंड बढ़ा सकती हैं. रात के साथ-साथ दिन में ठंड का एहसास ज्यादा होगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.इसके अलावा प्रदेश के बाकी के हिस्सों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

किस शहर में कितना रहा तापमान

गुरुवार सुबह राजधानी जयपुर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. आज इसके आठ से 24 डिग्री सेल्सियस  के बीच बने रहने का अनुमान है.वहीं बुधवार को सबसे ठंडा रहे चुरू में सुबह का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था. दिन में इसके चार से 22 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का अनुमान है. वहीं जोधपुर का तापमान गुरुवार सुबह सात बजे 11.8 डिग्री सेल्सियस  था. आज इसके 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है. वहीं बीकानेर का तापमान छह से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है तो जैसलमेर का तापमान नौ से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. झीलों की नगरी उदयपुर का तापमान गुरुवार सुबह 9.2 डिग्री सेल्सियस था. आज इसके आठ से 23 डिग्री सेल्सियस  के बीच रहने का अनुमान है. 

ये भी पढ़ें

RPSC Sub Inspector पद के लिए इन तारीखों पर होगा साक्षात्कार, यहां देखें नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget