एक्सप्लोरर

Jaisalmer Weather Update: राजस्थान में गर्मी के आगे कूलर और AC भी 'फेल', 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Weather News: जैसलमेर में भीषण गर्मी के कारण क्या इंसान और क्या जानवर सब बेहाल हैं. सूर्य उगने के साथ गर्मी का तेवर दिखना शुरू हो जाता है. कूलर और एसी भी गर्मी को मात देते नजर नहीं आ रहे हैं.

Jaisalmer Weather News: जैसलमेर में पिछले कई दिनों से गर्मी की शिद्दत बरकरार है. सुबह से ही अंगारे आसमान से बरसने लग रहे हैं. तपिश और झुलसा देने वाली गर्मी की वजह से घरों में कूलर, पंखे की हवा नाकाम साबित हो रही है. भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे हैं. तन को चुभने वाली सूरज की तीखी किरणों और उमस से लोग परेशान हैं. गौरतलब है कि मार्च महीने में 2 बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था. 

भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ मवेशियों को भी किया बेहाल

सूर्य उगने के साथ गर्मी का तेवर दिखना शुरू हो जाता है. दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच जाता है. शहर के कई मोहल्लों, बाजारों और चौराहों में आवागमन कम हो जाता है. गर्मी से बचने के लिए ग्रामीण सुबह जल्दी आवश्यक काम निपटाकर घरों की ओर लौट जाते हैं. आज गर्मी के बढ़े असर की वजह से पशुधन भी बेहाल दिखाई दिए. आमजन गर्मी से बचने के लिए तरह तरह का जतन कर रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदतर हैं. गर्मी के मौसम में कूलर और एसी भी काम करते नजर नहीं आ रहे हैं. लोग घर के अंदर दुबकने में ही भलाई समझ रहे हैं. बाहर निकलने के लिए लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

राजस्थान: कांग्रेस नेता का अपनी ही सरकार पर तंज, बोले- जिन्हें पायजामे का नाड़ा बांधने नहीं आता वे मंत्री बन गए

मार्च की तपिश से मई जून का लगाया जा सकता है अनुमान

तन झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है. शाम ढलने के बाद बाजार में चहल पहल नजर आती है. शहर भ्रमण पर आए हुए सैलानी भी गर्मी झेलने को मजबूर हैं और बेहाल हो रहे हैं. शहर की गर्मी देखकर रेतीले स्थानों पर हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है. बॉर्डर पर जवान अंगारों जैसी तपती धूप में पेट्रोलिंग करने को मजबूर होंगे. जवानों के जज्बे को एबीपी न्यूज सलाम करता है. लोगों का कहना है कि मार्च महीने में प्रचंड गर्मी कभी नहीं देखी. मार्च महीने में गर्मी की स्थिति देख मई-जून का हाल सोचकर ही डर लग रहा है.

Rajasthan सरकार की सराहनीय पहल, पेपरलेस और डिजिटल होकर की 300 करोड़ रुपये की बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget