एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Update: क्या चक्रवाती तूफान का राजस्थान में होगा असर? जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सर्दी बढ़ने लगी है. वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा राजस्थान की आबोहवा भी इस समय थोड़ी खराब है.

Rajasthan Weather Today 09 December 2022: राजस्थान (Rajasthan) में धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ने लगी है. वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. साथ ही राजस्थान में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है. गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज साफ ही रहा. इसके अलावा बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट हुई है. ऐसे में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक लगातार उत्तरी हवा चलने से तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है. 

इस बीच मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. वहीं 11-12-13 दिसंबर को दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है. इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर आज तमिलनाडु-पुडुचेरी तट और आसपास के दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट की ओर आगे पहुंचने का पूर्वानुमान है.

आबोहवा में सुधार होने की उम्मीद
मौसम विभाग ने राजस्थान में चक्रवाती तूफान का कोई विशेष प्रभाव नहीं रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही उत्तरी हवाओं का दौर रहेगा, जिससे आबोहवा में सुधार होने की उम्मीद है. गौरतलब है कि राजस्थान के अलग-अलग जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम से खराब' श्रेणी में दर्ज हो रहा है.

आइये जानते हैं कि शुक्रवार को राजस्थान के प्रमुख जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम
जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 145 दर्ज किया गया है.

जोधपुर मौसम
जोधपुर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम साफ रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में 204 दर्ज किया गया है.

उदयपुर मौसम
उदयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम साफ रहने की ही पूर्वानुमान है. वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 173 है और 'मध्यम' श्रेणी में है.

कोटा मौसम
कोटा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में 154 है.

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में 11 महीने में दर्ज हुए 132 गुमशुदगी के मामले, 90% में प्रेम-प्रसंग वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर निकाय चुनाव: 39 बूथों पर 65% मतदान, बूथ 9 का EVM बदला गया
डूंगरपुर निकाय चुनाव: 39 बूथों पर 65% मतदान, बूथ 9 का EVM बदला गया
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP विधायक ने बूथ अफसर को दौड़ाया! वीडियो वायरल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP विधायक ने बूथ अफसर को दौड़ाया! वीडियो वायरल
राजस्थान निकाय चुनाव: 1st फेज खत्म, कहां सबसे ज्यादा, सबसे कम वोटिंग?
राजस्थान निकाय चुनाव: 1st फेज खत्म, कहां सबसे ज्यादा, सबसे कम वोटिंग?
बालेसर: फर्जी वोटिंग के शक में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाली स्थिति
बालेसर: फर्जी वोटिंग के शक में धक्का-मुक्की, पुलिस ने संभाली स्थिति

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget