एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में अगले पांच दिन तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में और जयपुर, भरतपुर, और अजमेर संभाग के अधिकतर हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Weather Forecast: मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले पांच दिनों तक ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में कहीं-कहीं बेहद भारी बारिश जबकि डूंगरपुर, झालावाड़, उदयपुर, सिरोही जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के दानपुर में 201 मिलीमीटर (मिमी) दर्ज की गई.

अगले पांच दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश
जयपुर मौसम केंद्र के एक अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चित्तौड़गढ़ मे 37 मिमी, बारां के छबड़ा में 24 मिमी, उदयपुर में 16 मिमी, कोटा में 6.5 मिमी, डूंगरपुर में 5.5 मिमी, बांसवाड़ा में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अगले पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और 12-13 और 15 अगस्त के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

जारी किया गया यलो अलर्ट
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से बनने वाले एक और नए कम दबाव के प्रभाव से राज्य में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में दोबारा बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. विभाग ने जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में और जयपुर, भरतपुर, और अजमेर संभाग के अधिकतर हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानें- आज कहां-कहां हो सकती है बारिश

Bharatpur News: राजस्थान सरकार 24 नेताओं की नियुक्ति को लेकर कर रही तैयारी, विधायक अमर सिंह जाटव को मिल सकती है जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget