एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: भरतपुर में आसमानी आफत ने किसान की ली जान, खेत में फसल काटने के दौरान हादसा

Rajasthan Weather Update: पूर्वी राजस्थान में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान हुआ है. आज मौसम का मिजाज बदला और अचानक सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई.

Rajasthan Weather News: भरतपुर में आकाशीय बिजली गिरने से फसल काट रहे किसान की मौत हो गई. घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव पथराली की है. किसान खेत में सरसों की फसल काट रहा था. अचानक बरसात शुरू हो गई. बारिश होने के साथ वज्रपात हुआ. वज्रपात की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 23- 24 मार्च के लिए बारिश की चेतावनी जारी की थी. किसान की मौत की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

आसमानी आफत गिरने से किसान की मौत

पहाड़ी तहसीलदार अनिल कुमार ने मौके का मुआयना कर मृतक किसान के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया. 55 वर्षीय किसान जसमल का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया. पटवारी और तहसीलदार अनिल कुमार ने मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता का लाभ दिलाने के लिए रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है.

जानकारी के अनुसार खेती का काम करते समय मौत होने पर राज्य सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है.

परिजनों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

पहाड़ी तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया है कि सूचना मिली थी की गांव पथराली में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई है. तुरंत मौके पर पहुंच कर मुआयना किया. 55 वर्षीय किसान जसमल की फसल काटते समय आसमानी आफत से मौत हो गई है. आर्थिक सहायता के लिए मृतक किसान के परिजनों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

परिजनों को एसआरडीएफ के तहत राज्य सरकार की तरफ से 4 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराइ जाएगी.  बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Rajasthan News: कोटा में शुरू हुआ सफाई के लिए अभियान, कचरा फेंकने वालों की वाट्सऐप पर सूचना देने पर होगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget