एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर के प्रकोप को लेकर एडवाइजरी जारी, स्कूलों को लेकर की गई ये बात | पढ़ें डिटेल

Rajasthan Weather Today: जयपुर में जिला कलेक्टर ने 6 जनवरी 13 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक की स्कूलों की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने सर्दी के सितम से बचने के लिए विभागीय एवं जिला स्तर पर आवश्यक कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी की है. वहीं जयपुर में 13 जनवरी तक आठवीं क्लास तक स्कूलों की छुट्टियों का एलान किया गया है.

राजस्थान सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक श्रम विभाग औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों के कामगारों को शीत लहर से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे और सार्वजानिक निर्माण विभाग को सड़क किनारे बेघर/प्रभावित लोगो को आश्रय गृहों में स्थानान्तरित करने की व्यवस्था करेंगे.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऐसे स्थलों को चिह्नित करेंगे जहां भिक्षुक और शारीरिक रूप से कमजोर एवं निःशक्तजन अधिक संख्या में रहते हों और उन जगहों पर रैन बसेरे की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे.

पशुपालक पशुओं को ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क से बचाने के लिए रात के दौरान सभी पशु आवासों को सभी दिशाओं से ढकें
किसानों को सलाह दी गई है कि शीतलहर और ठंड से फसल के अंकुरण तथा प्रजनन के दौरान शीत लहर से काफी भौतिक विघटन होता है अथवा इससे बचने के लिए शीत लहर के दौरान प्रकाश और लगातार सतह सिंचाई करें और बगीचे में धुंआ करके भी फसलों को शीतघात से बचाया जा सकता है.

राजस्थान पुलिस को बताया गया कि घने कोहरे की स्थिति के दौरान यातायात प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाये एवं घने कोहरे के दौरान अग्रिम सुरक्षा उपाए लागू किए जाएं. ऊर्जा विभाग बिजली सयंत्रों में सभी रख-रखाव गतिविधियों को समयानुसार पूरा करें ताकि शीत लहर के दौरान पावर कट की स्थिति नही बने.

सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राज्य में शीत लहर की स्थिति की निगरानी हेतु डैश बोर्ड/इंटरफेस तैयार कर शीत लहर संबंधी चेतावनी भेजने की व्यवस्था की जाएगी.

जन समुदाय को शीत लहर के प्रकोप से बचाने हेतु एडवाइजरी जारी

समस्त जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों अनुसार स्थानीय जिला शीतलहर कार्य योजना तैयार की जाये
भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा जारी शीतलहर चेतावनी को जिला कमांड और नियंत्रण केंद्र के माध्यम से जन सामान्य तथा सम्बंधित विभागों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करनी होगी
नगरीय विकास विभाग चिकित्सा सुविधा, बिजली, भोजन, जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं के साथ आश्रय / रैन बसेरे का संचालन सुनिश्चित करेंगे
स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल तथा शैक्षणिक संस्थाओं का कार्य समय भारतीय मौसम विज्ञान द्वारा शीत लहर से सम्बंधित दी गयी चेतावनी के अनुसार एवं विधिवत स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन करने हेतु आवश्यक आदेश जारी किये जाएंगे
चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग को जिले में स्थित सभी शासकीय अस्पतालों में शीत लहर प्रभावित के उपचार हेतु विशिष्ट कार्य योजना बनाने की सलाह
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग पंचायत भवनों में शीत लहर से
बचाव के उपाय से सम्बंधित प्रचार-प्रसार करेंगे, श्रमिकों को शीत लहर
से बचाव सम्बन्धी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायेंगे

ये भी पढ़ें

Karanpur Assembly Seat Election: श्रीकरणपुर पर सीट पर चुनाव को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का पोस्ट, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget