एक्सप्लोरर

जयपुर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के बाद हुई बारिश ने गर्मी से दी राहत

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 36 घंटें तक राजस्थान में मौसम इसी तरह का रहने वाला है. हल्कि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

Rajasthan Weather: राजस्थान की राजधानी जयपुर में  मौसम का मिजाज आज अचानक बदल गया. शनिवार (3 मई) को दोपहर करीब तीन बजे से धूल भरी आंधी के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है. आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और सड़कों पर अंधेरा सा छा गया. विजिबिलिटी भी कम हो गई, जिसकी वजह से तमाम लोग हेडलाइट जलाकर वाहनों को चला रहे हैं. 

जयपुर में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान भी काफी गिर गया है. मौसम में आए बदलाव ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत दी है. यहां तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है. हालांकि धूल भरी आंधी चलने से कई जगह पर पेड़ और होर्डिंग सड़कों पर गिर गई है. इस वजह से लोगों को कुछ दिक्कतें भी हुई हैं. तमाम लोग मौसम में हुए इस बदलाव का लुत्फ लेने के लिए सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अन्य शहरों में भी बदला मौसम
राजधानी जयपुर के साथ ही राजस्थान के तमाम दूसरे शहरों में भी मौसम ने इसी तरह करवट ली है. कुछ जगहों पर आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही जयपुर समेत तमाम शहरों के लिए अलर्ट जारी किया था. राजस्थान के तीस से ज्यादा जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि शुरुआती दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ था. 

गर्मी से मिली राहत
मौसम के इस बदले हुए मिजाज ने लोगों को खासी राहत दी है. राजस्थान में मौसम में हुए बदलाव का असर अगले 36 घंटे तक देखने को मिल सकता है. राजधानी जयपुर समेत पूरे राजस्थान पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में था. जैसलमेर और बाड़मेर समेत कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ था. इससे लोगों को खासी दिक्कतें हो रही थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget