एक्सप्लोरर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में नौकरी के लिए प्रोफेसर का बड़ा हेरफेर, गलत मार्कशीट देकर ली ये सुविधा

Rajasthan University News: राजस्थान यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने नौकरी के लिए झूठी जानकारी और गलत मार्कशीट, दी थी. अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है.

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में नौकरी के लिए एक प्रोफेसर द्वारा झूठी जानकारी देकर बड़ा खेल करने की बात सामने आई है. प्रोफेसर ने अपनी नौकरी के लिए दी गई मार्कशीट में सही जानकारी नहीं दी है. उन्होंने जो बातें विश्वविद्यालय को बताई है, उसपर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब जांच के बाद ऑब्जेक्शन लगा दिया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर से सात दिन के अंदर जवाब मांगा है. 

सूत्रों की मानें तो राजस्थान यूनिवर्सिटी में समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर सोहन लाल शर्मा को बुधवार को विवि प्रशासन ने छह बिंदुओं का आक्षेप पत्र दे दिया है. वहीं प्रोफेसर सोहन लाल शर्मा का कहना है कि पत्र मिला है उचित जवाब दे दिया जाएगा. विवि प्रशासन की तरफ से कुलसचिव अवधेश सिंह ने जो पत्र प्रोफेसर सोहन लाल शर्मा को दिया है, उसमें साफ-साफ उनके द्वारा दी गई जानकारी पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. 

इस आक्षेप पत्र में प्रोफेसर पद पर नियुक्ति के लिए दिए गए आवेदन में 12वीं की परीक्षा में सेकंड डिवीजन 48 प्रतिशत दिए गए हैं, जबकि नंबर 45 प्रतिशत ही है. दूसरा आवेदन पत्र में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में सह-आचार्य पद रहने की बात विवि को बताई गई, जबकि अंतिम वेतन प्रमाण पत्र 19.04.2010 को माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के द्वारा जारी किया गया है. यह गैर सरकारी अनुदानित महाविद्यालय है. जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ एक निजी विवि है. राज विवि का ऑब्जेक्शन है कि सह-आचार्य पद नियुक्ति और अनुभव की दी गई जानकारी झूठी है.

विवि प्रशासन ने लगाया ये आरोप
इतना ही नहीं प्रोफेसर सोहन लाल शर्मा ने विवि में प्रोफेसर पर नियुक्ति के बाद वेतन रक्षण के लिए माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के प्राचार्य के हस्ताक्षर और पदनाम मोहर शुदा छठवें वेतन आयोग के अंतर्गत पुनरीर्क्षित वेतनमान में अंतिम वेतन प्रमाण पत्र 19 अप्रैल 2010 दिया है. इस पत्र को भी विवि प्रशासन ने झूठा माना है. 

वहीं विवि में आवास पी-3 के आवंटन के लिए 10 रुपये के स्टाम्प पेपर में प्रोफेसर ने विवि को जानकारी दी कि जयपुर नगरनिगम क्षेत्र में उनके पास कोई मकान नहीं है. अगर वो मकान खरीदेंगे तो विवि को सूचित करेंगे. इसी बीच प्रोफेसर ने जगतपुरा में स्थिति सिटी ऑफ गोल्डन डोम्स में वर्ष 2011 में फ्लैट नंबर जे-106 को खरीद लिया. इतना ही नहीं बिना इसकी जानकारी दिए विवि आवास पी-3 में रह रहे हैं.

वहीं विवि से घर निर्माण के लिए लोन लेने के लिए 21 सितम्बर 2011 को बताया कि किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया है. जबकि एसबीआई से 6 जुलाई 2011 को 20 लाख का लोन लेकर गोल्डन डोम्स में फ़्लैट लिया गया. प्रोफेसर सोहन लाल ने इस लोन में आयकर की छूट पाने के लिए विवि से भी 20 लाख का लोन ले लिया. इसपर भी विवि ने ऑब्जेक्शन किया है. इतना नहीं प्रोफेसर की पत्नी उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया में व्याख्याता है और वो भी विवि के आवास पी-3 में रहती. इसे छिपाकर प्रोफेसर ने आवास किराया भत्ता 59,199 रुपये ले लिया.

यह भी पढ़ें: उदयपुर का तापमान और गिरा, गर्मी से मिलेगा आराम, बिजली और पानी के संकट से लोगों को मिलेगी राहत

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget