एक्सप्लोरर

Jaipur: राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष निर्मल चौधरी का खुलासा, बताया आखिर क्यों हुआ उन पर हमला?

Jaipur News: निर्मल चौधरी ने कहा कि लोग मेरे काम के जरिए मुझे प्यार करते हैं, जबकि ये लोग गुंडागर्दी करके मेरी बराबरी करना चाहते हैं. राजनीतिक मंच पर जनता इन्हें कैसे स्वीकार करेगी.

Rajasthan News: कल महारानी महाविद्यालय में छात्रसंघ उद्घाटन कार्यक्रम दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने ही राजस्थान विवि के अध्यक्ष निर्मल चौधरी (Nirmal Choudhary) को छात्रसंघ महासचिव अरविंद जाजड़ा ने थप्पड़ जड़ दिया था. इस दौरान वहां पर अफरातरफी का माहौल बन गया था. पहले दिन ही यह बात सामने आई थी कि इस उद्घाटन कार्यक्रम में आने के लिए दोनों लोगों को ही निमंत्रण नहीं मिला था.

हालांकि, निर्मल का कहना है कि उन्हें वहां पर आने के लिए निमंत्रण दिया गया था. उन्होंने यह भी कहा है कि मैं केंद्रीय मंत्री से पूछना चाहता हूं कि उनके संगठन का ही एक पदाधिकारी जो राजस्थान विवि का महासचिव है, उन्हें किसने इजाजत दी कि वो हमारे साथ मारपीट करे. निर्मल ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. निर्मल ने कहा कि अभी मैं छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में काम कर रहा हूं. मुझे बस छात्र शक्ति के लिए काम करना है.

'मैं गुंडा नहीं, चुना हुआ अध्यक्ष हूं'
निर्मल चौधरी ने कहा, 'मैं केंद्रीय मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या मैं गुंडा या अपराधी हूं? पुलिस प्रशासन के सामने मुझसे मारपीट का अधिकार इन लोगों को किसने दे दिया है. मंत्री के ही संगठन का एक पदाधिकारी जो विवि का महासचिव है, वो मेरे ऊपर हमला करता है, मुझसे धक्का-मुक्की करता है. मैं चुना हुआ अध्यक्ष हूं. महाविद्यालय में छात्रशक्ति मेरा स्वागत कर रही थी तो इसमें दिक्क्त कहां से आ गई. मुझे निमंत्रण मिला था, इसलिए बतौर अतिथि मैंने कार्यक्रम में भाग लेने गया था.'

'काम करके आगे बढ़िए, मारपीट करके नहीं'
निर्मल ने कहा कि कल हुई घटना के बारे में प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे. विवि में इस तरह से गुंडागर्दी नहीं होना चाहिये. उन्होंने कहा कि मेरी बराबरी करनी है तो काम करके करें न कि मारपीट करके. राजनीतिक मंच पर आकर बराबरी करें. मुझे लोग प्यार करते हैं उन्हें भी लोग प्यार करेंगे. निर्मल ने कहा कि मेरे से ज्यादा काम करिये, खुद लोग आपको भी बड़ा मानने लगेंगे. निर्मल ने कहा-मैं अच्छा काम करता हूं. रात दिन एक करके मेहनत कर रहा हूं.

विधानसभा चुनाव लड़ने की बात पर क्या बोले निर्मल चौधरी
निर्मल ने विधान सभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि मैं अभी छात्र संघ का अध्यक्ष हूं और उसी के लिए काम कर रहा हूं. जिन लोगों ने मेरे साथ गुंडागर्दी की है वो छात्र नेता हैं और अभी से गुंडागर्दी कर रहे हैं. आगे जनता इन्हें कैसे स्वीकार्य करेगी.  उन्होंने कहा कि एक चुने हुए छात्र नेता के ऊपर हमला करना ठीक नहीं है. निर्मल ने यह भी कहा कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है. हम काम करने में विश्वास करते हैं. मैं काम कर रहा हूं. किसने क्या साजिश की यह तो प्रशासन की जांच में सामने आएगा. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Urs 2023: उर्स में शामिल होने के लिए भारत पहुंचा पाक जायरीनों का जत्था, अजमेर में हाई अलर्ट पर प्रशासन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget