एक्सप्लोरर

Jaipur News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम पर बवाल, हिरासत में लिए गए NSUI के 50 छात्र

Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS से जुड़े कार्यक्रम को लेकर NSUI और जयपुर पुलिस में झड़प हुई, जिसमें 50 से अधिक छात्र हिरासत में लिए गए.

राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) एक बार फिर वैचारिक टकराव और विवादों का अखाड़ा बन गई है. शुक्रवार को यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक सहयोगी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर जमकर बवाल हुआ.

कार्यक्रम का विरोध कर रहे कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक छात्रों को हिरासत में ले लिया.

क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ विरोध?

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी कैंपस में 'मरुधरा नारी संस्थान' की ओर से महिला सशक्तिकरण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में RSS और बीजेपी से जुड़े पदाधिकारी शामिल थे.
NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिक्षा के मंदिर (यूनिवर्सिटी) में केवल अकादमिक गतिविधियां होनी चाहिए. राजनीतिक विचारधारा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर यूनिवर्सिटी का "भगवाकरण" करने की कोशिश की जा रही है, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे.

बैरिकेड्स पर चढ़े छात्र, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

शुक्रवार (03 अप्रैल) को कार्यक्रम रुकवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता आयोजन स्थल की ओर कूच कर रहे थे. हालात को देखते हुए पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट पर पहले से ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी. जब छात्रों को आगे बढ़ने से रोका गया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. कई छात्र बैरिकेड्स पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भारी धक्का-मुक्की हुई. बेकाबू होते हालात को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हंगामा कर रहे 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वैन से अज्ञात स्थान पर भेज दिया.

पुलिस छावनी बना कैंपस, गहलोत ने उठाए सवाल

इस भारी विरोध-प्रदर्शन के बावजूद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू कर दिया गया. एहतियात के तौर पर पूरी यूनिवर्सिटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

गौरतलब है कि RU में इस तरह का विवाद नया नहीं है. इससे पहले विजयदशमी पर आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भी NSUI ने कड़ा विरोध किया था. इस ताजा मामले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह के राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है.

फिलहाल यूनिवर्सिटी में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने शैक्षणिक परिसरों में राजनीतिक दखलंदाजी की बहस को फिर से हवा दे दी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget