एक्सप्लोरर

बड़ी समस्या! Rajasthan University के प्रोफेसर्स को प्रमोशन पाने के लिए करना होगा ये काम, बस 6 दिन बाकी

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी प्रबंधन साल 2016 के बाद नैक कराने जा रही है. इस सर्कुलर के जारी होने के बाद कुछ प्रोफेसर्स में नाराजगी भी है, लेकिन इसे हर हाल में करना जरूरी है.

Rajasthan University News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में अब प्रमोशन पाने के लिए प्रोफेसर्स को पहली बार डेटा पर काम करना होगा. विवि प्रशासन ने इसके लिए विधिवित सर्कुलर जारी किया है. सात जून से पहले की डेडलाइन भी तय की गई है. 27 मई को जारी इस सर्कुलर पर काम भी शुरू हो गया है. कुछ प्रोफेसर्स का भी कहना है कि यह पहली बार हुआ है. जिसके लिए तैयारी शुरू की गई है. यह सर्कुलर राजस्थान विवि के सभी एचओडी, प्रिंसिपल, निदेशक, टीचिंग डिपार्टमेंट को दिया गया है.

यूनिवर्सिटी की वीसी प्रो. अल्पना कटेजा ने साल 2016 के बाद नैक कराने जा रही हैं. इसके लिए पूरी तैयारी भी हो रही है. इसी क्रम में ये आदेश प्रोफ़सर्स को जारी किए गए हैं. इस सर्कुलर के जारी होने के बाद कुछ प्रोफेसर्स में नाराजगी भी है लेकिन अब यह करना पड़ेगा.

सर्कुलर में क्या है खास?

यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा भेजे गए इस सर्कुलर में कहा गया है कि एनुअल परफॉर्मेंस असेसमेंट रिपोर्ट के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की कम्पाइलिंग चल रही है. जिसमें आईक्यूएसी के लिए सभी संकाय के सदस्यों से पूरा डेटा चाहिए. इसमें उनके वार्षिक शोध प्रोजेक्ट, क्या चीजें पब्लिश हुई के साथ ही साथ सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप में अटेंडेंस की रिपोर्ट देनी होगी. 

आईक्यूएसी के लिए ये डेटा देना बेहद महत्वपूर्ण है. इसके साथ ही एनुअल सेल्फ परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट सभी संकाय के सदस्यों से मांगी गई है. ये सभी उनके प्रमोशन को तय करेगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह युक्ति पहली बार निकाली है. क्योंकि, यहां पर रिपोर्ट और डेटा देने में ज्यादातर प्रोफेसर्स दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे.

सात जून तक का दिया गया समय

सभी संकाय के सदस्यों को कहा गया है कि एनुअल परफॉर्मेंस असेसमेंट रिपोर्ट वर्ष 2018-19, 19-20, 20-21, 21-22, 22-23 और 23-24 का पूरा डिटेल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर भेजना है. इस प्रक्रिया में विवि के प्रोफेसर्स भाग लेना शुरू कर चुके हैं. क्योंकि, इस रिपोर्ट के आधार पर नैक को बेहतर ग्रेडिंग मिलने में आसानी होगी और इनके प्रमोशन में इसे आधार बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

जोधपुर में मतगणना की तैयारियां पूरी, सबकी निगाहें 4 जून को आने वाले परिणाम पर टिकीं

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget