एक्सप्लोरर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पहली बार उर्दू और पर्शियन का सिलेबस हिंदी में जारी, कई सालों से की जा रही थी मांग

Rajasthan University: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पहली बार उर्दू और पर्शियन विभाग का सिलेबस हिंदी में जारी किया गया है. आने वाले दिनों में उर्दू और पर्शियन की किताबें भी हिंदी में पढ़ने को मिलेंगी.

Rajasthan University News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एक बड़ा बदलाव हुआ है. यहां पहली बार उर्दू और पर्शियन विभाग का सिलेबस हिंदी में जारी किया गया है. यूनिवर्सिटी ने अभी सिर्फ पाठ्यक्रम हिंदी में जारी किया है, लेकिन आने वाले दिनों में उर्दू और पर्शियन की किताबें भी हिंदी में पढ़ने को मिलेंगी. इसपर काम कई महीनों से चल रहा है.

उर्दू और पर्शियन विभाग के एचओडी प्रो राम सिंह चौहान ने कहा कि इस बदलाव से बड़ा असर पड़ेगा, जिन छात्रों को उर्दू और पर्शियन पढ़ने और समझने में परेशानी हो रही होगी उन्हें अब राहत मिलेगी.  हालांकि, यह सब एनईपी 2020 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया है. उसमें निर्देश दिया गया है कि जो इंग्लिश में हो उन्हें हिंदी में और जो उर्दू में हो उन्हें हिंदी में किया जाए.

बता दें राजस्थान विवि में उर्दू और पर्शियन विभाग 1973 से चल रहा है. इसमें पोस्ट ग्रेजुएशन में कुल 100 और ग्रेजुएशन में 50 छात्र पढ़ाई करते हैं. कुल मिलाकर 150 छात्र उसमें पढ़ते है. यहां से पढ़ाई करने के बाद बच्चों को खूब सफलता मिली है. इस विभाग की हमेशा मांग बनी रहती है. छात्रों के बीच उर्दू और पर्शियन को लेकर खूब उत्साह देखा जाता है.

इसका असर क्या होगा?
उर्दू और पर्शियन विभाग का हिंदी में पाठ्यक्रम होने से ग्रामीण परिवेश से आने छात्रों को आसानी होगी. इसके साथ ही उर्दू और पर्शियन भाषा को आगे बढ़ाया जा सकेगा और ज्यादा संख्या में लोग इस सब्जेक्ट को पढ़ेंगे. कई सालों से इसकी मांग की जा रही थी, इसलिए यूनिवर्सिटी ने यह फैसला लिया.

वहीं राजस्थान विवि में बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.Sc.), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (M.Lib.Sc) दो ऐसे कोर्स हैं, जिन्हें करने के बाद नौकरी मिल ही जाती है. ये दोनों कोर्स एक-एक साल के हैं. प्रदेश में यह कोर्स सिर्फ राजस्थान विवि में ही होता है और इस कोर्स की खूब डिमांड भी है. यहां इन कोर्स में पढ़ाई करने वाले ज्यादातर छात्रों को रोजगार मिल गया है. मलतब, 90 प्रतिशत छात्रों को रोजगार मिल चुका है. 

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, शिवराज सिंह चौहान ने बताया ऐसे होंगे मालामाल?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget