एक्सप्लोरर

Udaipur: नवजात बच्चों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, महिलाओं को एग डोनर बनाकर 2 लाख तक में बेची मासूम जान

Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने एक ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का खुलासा किया है. इसमें महिलाओं को एग डोनेट करने के लिए तैयार किया जाता था. उसके बाद पैदा हुए संतान को पैसे लेकर बेच दिया जाता था.

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर संभाग में मानव तस्करी के कई मामले सामने आते रहे हैं. यहां से बड़ी संख्या में किशोरों को गुजरात मजदूरी के लिए भेजा जाता है और वहां उनसे जोखिम भरे काम करवाए जाते हैं. पुलिस कई बार कार्रवाई करते हुए बच्चों का रेस्क्यू भी करती है. वहीं अब उदयपुर शहर की सवीना थाना पुलिस ने नवजात बच्चों की तस्करी से जुडे़ एक मामले का खुलासा किया है. यहां एग डोनर (Egg Donar) के रूप में महिलाओं को तैयार कर बच्चा होने के बाद उन बच्चों का सौदा उनका सौदा किया जाता था.पुलिस ने मामले में  एक महिला को गिरफ्तार कर एक नवजात को रेस्क्यू किया है.

 सवीना पुलिस की तरफ से की गई कर्रवाई
सविना थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि पुलिस को  सेक्टर 9 में एक महिला  की सुचना मिली थी. वो नवजात बच्चे को लेकर घूम रही थी. इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची. टीम ने देखा कि बच्चा रो रहा था. इसके बावजूद भी वो  महिला बच्चे को दूध नहीं  पिला रही थी और ईधर उधर घूम रही थी. महिला के इस तरह के व्यवहार पर पुलिस को शक हुआ. जिसके बाद पुलिस की टीम ने संदेहास्पद महिला और बच्चे का पीछा करती हुई सामुदायिक भवन के पास पहुंची. यहां भी बच्चा रो ही रहा था.

इसके बाद उस महिला को पकड़कर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपना नाम  राजकुमारी  मीणा बताया. वहीं जिस बच्चे को उसने गोद में ले रखा था उसकी उम्र करीबन 7महीने थी. महिला ने आगे बताया कि 19 जनवरी को को दिन में करीब 3 बजे उसने इस बच्चे को  पायल देवी से खरीदा था.इसके बाद पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौप दिया और महिला को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी.

70 हजार में खरीदा बच्चा
पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने  रामलाल और उसकी पत्नी पायल देवी से नवजात को 70 हजार रुपये में खरीदा था. वो इस बच्चे को  दिल्ली में मनोज कुमार नाम के व्यक्ति को  2 लाख रुपये में बेचने वाली थी.उसने बताया कि वो पहले भी इसी तरह दो बच्चों को बेच चुकी है.आरोपी महिला ने बतााया कि वो अकेली काम नहीं करती है. उसके साथ कोई बड़ा गिरोह भी है.महिला ने दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं. पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है.वहीं पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है महिला  अब तक कितने नवजात बच्चों को बेच चुकी है. 

जानिए एग डोनेट की पूरी कहानी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह मामला एग डोनेट से जुड़ा हुआ है. गिरोह के कुछ सदस्य एक महिला को तैयार करते हैं. इसके बाद आईवीएफ के जरिये बच्चा जन्म होता है. फिर उसे दिल्ली में बैठे लोगों को बेच दिया जाता है. इसमें सिर्फ नवजात बच्चों को ही खरीदा जाता है,नवजात बच्चियों को नहीं. आरोपी महिला ने एक बार हैदराबाद में एक बच्ची को पहुंचाया था जिसे नहीं खरीदा गया. अब वो बच्ची कहां हैं पुलिस  इसकी जांच भी कर रही है.

अब सवाल उठता है कि आखिर बच्चों खरीद क्यों जाता है. इस पर जांच में जुटे पुलिसकर्मियों का कहना है कि जिन दंपति के आईवीएफ से भी संतान नहीं होती. इन बच्चों को उनको बेचा जाता है. हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले के खुलासे को लेकर जांच कर रही है. पुलिस को महिला के मोबाइल में व्हाट्सअप चैटिंग भी मिली है.पूरी जांच होने के बाद स्पष्ट स्थिति सामने आएगी.

Congress Crisis: 'मंच से पार्टी विरोधी बयान देना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं' पायलट-गहलोत को प्रदेश प्रभारी की नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget