एक्सप्लोरर

Jodhpur Curfew: जोधपुर में सामान्य हो रहे हैं हालात, रविवार को कर्फ्यू में दी जाएगी 8 घंटों की ढील  

Jodhpur News: जोधपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं जिसके चलते रविवार को कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी जाएगी. इस बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी.

Rajasthan Curfew in Jodhpur After Violence: जोधपुर (Jodhpur) शहर के जालोरी गेट चौराहा पर लगे स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाने को लेकर 2 मई की रात और 3 मई की सुबह हुई हिंसा के बाद जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू (Curfew) लगाया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है. कर्फ्यू के दौरान पुलिस के 1500 जवान और अधिकारी तैनात किए  गए हैं वहीं कर्फ्यू की पालना के लिए शहर भर में 70 के करीब नाके लगाए गए हैं.

सामान्य हो रहे हैं हालात 
जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जोधपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं जिसके चलते रविवार को कर्फ्यू में 8 घंटे की छूट दी जाएगी. सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी जल्द ही इंटरनेट सेवा को भी शुरू किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी है नजर 
जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई (Navjyoti Gogoi) ने बताया कि हिंसा और बलवा के मामले में अब तक 33 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, 30 से अधिक आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है. 151 के तहत 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है आगे भी गिरफ्तारी जारी है. सीसीटीवी फुटेज व घटना की पूरी जानकारी जुटाकर ही आगे कार्रवाई की जाएगी, किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलेगी, वहीं दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. आज पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं. सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी.

भड़क गई थी हिंसा 
जोधपुर में 2 मई की रात व 3 मई की सुबह नमाज के बाद झंडा लगाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ. भीड़ जिस भी रास्ते से निकली रास्ते में हिंसा को अंजाम देते हुए निकली. कई दुकानें लूटी गईं, कई लोगों के साथ मारपीट की गई. हालात को देखते हुए पुलिस ने 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू की घोषणा की साथ ही इंटरनेट को भी बंद किया गया.

ये भी पढ़ें: 

Jaisalmer News: BSF को मिला सैंड स्कूटर, रेगिस्तान में 40 किमी की रफ्तार से दौड़कर करेगा दुश्मनों के दांत खट्टे

Jodhpur Curfew: हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पेश की एकता की मिसाल, मंदिर में अमन-शांति के लिए की प्रार्थना

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget