एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान की झांकी में कर्तव्य पथ पर दिखेगी संस्कृति की झलक, थीम है 'पधारो म्हारे देश'

Republic Day Parade 2024: 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए राजस्थान की झांकी पूरी तरह से तैयार है. जो विकसित भारत में पधारों म्हारे देश का संदेश दे रही है.

Rajasthan Tableau 2024: भारत 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. 26 जनवरी के दिन को लेकर भव्य समारोह की तैयारी जोरों पर है. ऐसे में हर साल देश के अलग-अलग राज्यों की झांकियां कर्तव्य पथ पर देखने को मिलती हैं. गणतंत्र दिवस परेड को लेकर तैयारियां बहुत पहले शुरू हो जाती हैं. जिसका नजारा काफी खूबसूरत होता है.

थल सेना, नौसेना और वायु सेना की टुकड़ियां कर्तव्य पथ पर मार्च करने के लिए तैयार हैं. गणतंत्र दिवस परेड में राजस्थान की झांकी नजर आएगी. कर्तव्य पथ पर निकलने वाली राजस्थान की झांकी दर्शकों का मन मोह लेगी. क्योंकि इस झांकी में पूरे राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. 

मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें राजस्थान की झांकी ने विकसित भारत में 'पधारो म्हारे देश' का संदेश देकर दर्शकों का मोह लिया. इस झांकी के दोनों ओर नर्तकियां पारंपरिक घूमर नृत्य कर रही थीं. 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में निकलने वाली झांकियों में राजस्थान की झांकी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी. इस झांकी में विकसित भारत में राजस्थान की 'पधारो म्यारे देश' की थीम रखी गई है. 

झांकी में देखने को मिलेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में राजस्थानी की झांकी में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. 'पधारो म्हारे देश' की थीम आकर्षण का केंद्र होगा. राजस्थान की झांकी में कर्तव्य पथ पर राजस्थानी संस्कृति स्वरूप का दर्शन हो सकेगा. गणतंत्र दिवस परेड विकसित भारत, नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है. गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी भी दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं. 

राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि राजस्थान के कला और संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव, गायत्री राठौड़ की आइडिया और उनके निर्देश के अनुसार तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि यह झांकी राजस्थान की संस्कृति, स्थापत्य परंपरा और हस्तशिल्प का सुंदर मिश्रण है. गणतंत्र दिवस परेड के दौरान झांकी के दोनों तरफ राजस्थान की दस महिलाएं पारंपरिक घूमर नृत्य करती दिखेंगी. इस झांकी का निर्माण रक्षा मंत्रालय की ओर से अप्रूव की ओर से किया गया है. 

झांकी में घूमर करती महिला की मूर्ति बनाई गई

राजस्थान की झांकी में आगे की तरफ राजस्थान का फेमस घूमर डांस का दृश्य है. इसमें घूमर करती 10 फीट की महिला की मूर्ति बनाई गई है. महिला मूर्ति को राजस्थानी कपड़े पहनाए गए हैं. जो अपने विशेष अंदाज में देशवासियों को 'पधारों म्हारे देश' का संदेश दे रही है. बता दें कि घूमर राजस्थान का पारंपरिक और सबसे फेमस डांस है. इस प्रसिद्ध डांस को प्रदेश की महिलाएं विभिन्न उत्सवों में करती हैं. घूमर करती महिला के ठीक पीछे मीरा बाई की प्रतिमा बनाई गई है. जो भगवान श्री कृष्ण की भक्त थीं. मीराबाई जोधपुर के मेड़वा राजकुल की राजकुमारी थीं. इसके साथ झांकी की चारों ओर राजस्थान के लोक कलाकार प्रस्तुति भी देते नजर आएंगे. बता दें कि यह लाइव प्रस्तुति होगी. 

गणतंत्र दिवस परेड को लेकर पूरे कर्तव्य पथ का माहौल अलग ही होता है. इस दिन कर्तव्य पथ पर अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं. जो दर्शकों की मन मोह लेती हैं. इन्हें देखने के लिए राजपथ पर काफी भीड़ होती है. झांकियां निकालने के लिए राज्यों को सबसे पहले रक्षा मंत्रालय से अप्रूवल लेना होता है. रक्षा मंत्रालय की तरफ से राजस्थान की झांकी को अप्रूवल मिलने के बाद दर्शकों को मन मोहने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया आमेर फोर्ट का दौरा, किले की खूबसूरती देख हुए अभिभूत

मो. मंजूर चिश्ती बिहार यूनिवर्सिटी के एलएस कॉलेज से बीएमसी और यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से एमजेएमसी किए हैं. मंजूर चिश्ती एबीपी न्यूज़ में बतौर फ्रीलांसर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब एक साल का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
Jaipur News: जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में बर्थडे पार्टी में खूनी वारदात, युवक की चाकू मारकर हत्या; 8 आरोपी गिरफ्तार
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश
'ऐसी कार्रवाई हो की बदमाशों की कांप जाए रूह', सीएम भजनलाल शर्मा का अधिकारियों को कड़ा निर्देश

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget