एक्सप्लोरर

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा: सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, मारवाड़ राजपूत महासभा ने किया समर्थन

Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द करने के फैसले का विरोध हो रहा है. जोधपुर में अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.

राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जांच के बाद सरकार की ओर से इस भर्ती परीक्षा को रद्द करने के आदेश जारी किए गए थे. लेकिन इस फैसले का अभ्यर्थियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया है. मारवाड़ राजपूत महासभा अभ्यर्थियों के साथ मिलकर सड़कों पर उतर आई और इस निर्णय को वापस लेने की मांग की.

अभ्यर्थियों का कहना है कि इस परीक्षा में हजारों युवाओं ने सालों की मेहनत और समय लगाया है. कई उम्मीदवारों ने नौकरी की उम्मीद में अपने परिवार और पढ़ाई पर भारी खर्च किया है. ऐसे में परीक्षा को रद्द करना सीधे मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है. उनका कहना है कि जिन लोगों का इस भर्ती परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, वही लोग केवल राजनीति के लिए परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

'आंदोलन को किया जाएगा और तेज'

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी हाल में परीक्षा रद्द करने के फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे. उनका कहना था कि सरकार को उन गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार में शामिल दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, न कि मेहनती अभ्यर्थियों को सजा देनी चाहिए.

मारवाड़ राजपूत महासभा के पदाधिकारियों ने भी अभ्यर्थियों का पूरा समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. महासभा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

'आंदोलन रहेगा जारी'

इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए सरकार से न्याय की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि उनकी लड़ाई युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए है और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक परीक्षा रद्द करने का फैसला वापस नहीं लिया जाता.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget