एक्सप्लोरर

Sardarshahar By Election: राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा में इस दिन होगा मतदान, उपचुनाव की तारीख का एलान

Rajasthan News: चुनाव आयोग ने राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीख का एलान कर दिया है.

Rajasthan Sardarshahar By Election Date: भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में 5 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है. राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और इसके नतीजा 8 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

बता दें कि राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन होने पर उपचुनाव कराया जा रहा है. चुरू लोकसभा में आने वाली यह विधानसभा सीट शेखावटी इलाके में पड़ती है. इस सीट पर होने वाला उपचुनाव राजस्थान की राजनीति में काफी दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी-कांग्रेस के लिए यह सीट ऐसे समय में काफी महत्वपूर्वण मानी जा रही है. राजस्थान कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच यह उपचुनाव पार्टी के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है. हालांकि इससे पहले राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद  विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी.

 

साल 2018 में सरदारशहर विधानसभा सीट की ऐसी थी स्थिति

राजस्थान में साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95282 टोटल वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था, अशोक कुमार को इस चुनाव में टोटल 78466 वोट मिले थे. इस विधानसभा सीट पर उस समय 269351 मतदाता थे और टोटल 205747 लोगों ने वोट डाला था. साल 2108 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे.

 सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को होगी मतगणना

चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवार 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद 21 नवंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं. वहीं सरदारशहर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. वहीं आयोग ने कहा कि उपचुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

Bharatpur News: NCR क्षेत्र में लगे प्रतिबंध के कारण भरतपुर में पैदा हुआ रोजगार का संकट, कई ईंट भट्टे हुए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget