एक्सप्लोरर

Bharatpur News: खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी टावर पर चढ़े रहे साधू, पांच तहसीलों में नेट भी रहा बंद

Bharatpur: मंगलवार को खनन रोकने की मांग को लेकर साधू टावर पर चढ़ गए थे. वहीं आज दूसरे दिन भी साधू टावर पर चढ़े हुए हैं.

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके में पसोपा गांव के पास पहाड़ियों से खनन बंद करने की मांग को लेकर पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से एक साधू मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं. खनन बंद करने की मांग को लेकर पिछले डेढ़ साल से साधु धरने पर बैठे हैं.  साधुओं की मांग है कि इस क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया जाए और सरकार लिखित में हमें ये आश्वासन दे. वहीं धरना स्थल के पास अधिकारी कैंप लगाकर बैठे हैं. उन्होंने साधुओं को मनाने का भरसक प्रयास किया लेकिन साधू अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

खनन बंद हुआ तो कांग्रेसियों को हो सकता है बड़ा नुकसान

साधू नारायण दास को मोबाइल टावर पर चढ़े आज दूसरा दिन हो गया है. प्रशासन की समझाइश के बाद भी साधू टावर से नीचे आने को तैयार नहीं है. साधू की मांग है कि इलाके को वन क्षेत्र घोषित करने और खनन बंद करने का लिखित में आदेश चाहिए उसके बाद ही नीचे वह नीचे आएगा. अगर सरकार साधुओं की बात मानती है तो खनन कार्य बंद हो जाएगा.

बता दें कि दो दिन पहले  कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और साधुओं के बीच सकारात्मक वार्ता हुई थी लेकिन उसके दूसरे दिन सुबह साधु नारायण दास वहां लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. बाबा को समझाने की कोशिश में अधिकारी और मंत्री जुटे हुए हैं मगर कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. 

पांच तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद 
खनन कार्य बंद कराने की मांग को लेकर साधु संतों के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर, कामां, पहाड़ी, डीग और सीकरी पांच तहसीलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है. धरना स्थल पर सभी प्रशासनिक अधिकारी और करीब 15 थाना प्रभारी तैनात हैं. साधु बाबा नारायण दास के टावर पर चढ़ने के बाद संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने आदेश जारी करते हुए नेट सेवा को बंद कर दिया है. जानकारी के मुताबिक आज कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और साधू संतों के बीच फिर से वार्ता हो सकती है.

वार्ता के बाद भी क्यों चढ़ा टावर पर साधू 

मंत्री व प्रशासनिक अधिकारीयों से वार्ता में शामिल बाबा राधाप्रिय का कहना है कि हमारी मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से वार्ता सफल रही थी. एक दो दिन में फिर वार्ता होनी थी लेकिन संत नारायण दास टावर पर चढ़ गया है और किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं है. बाबा नारायण दास का कहना है कि 9 महीने पहले भी हमारी बात मुख्यमंत्री से हुई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उल्टा खनन की गति चार गुना बढ़ गई है, जहां खनन के लिए पहले दो क्रेशर थे वो अब बढ़कर 16  हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जिस जगह को हम बचाने की कोशिश कर रहे है वहां तेजी से पहाड़ियों को खत्म किया जा रहा है. यही कारण है कि साधू का नाराज होकर टावर पर चढ़ गए.

यह भी पढ़ें:

Banswara Road Accident: टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी बस, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल

Jodhpur News: पुराना वीडियो शेयर करने पर गजेंद्र सिंह शेखावत की सफाई, जानिए- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget