एक्सप्लोरर

आसाराम की 12 दिन की पेरोल खत्म, महाराष्ट्र से कड़ी सुरक्षा में लाया गया जोधपुर सेंट्रल जेल

Asaram in Jodhpur: आसाराम एक नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है. जोधपुर पुलिस ने उसे साल 2013 में छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया था.

Jodhpur News Today: आसाराम अपने गुरुकुल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल में अंतिम सांस तक सजा काट रहा है. बीते दिनों राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल में आयुर्वेदिक ढंग से इलाज के लिए पेरोल दिया था.

आसाराम को हाईकोर्ट से मिली यह पेरोल खत्म हो चुकी है. जिसके बाद आज सोमवार (9 सितंबर) को रेप के दोषी आसाराम को महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा में फ्लाइट से जोधपुर लाया गया. जोधपुर एयरपोर्ट से आसाराम को एंबुलेंस के जरिये सेंट्रल जेल ले जाया गया.

इससे पहले आसाराम अपनी बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से करवाने के लिए लगातार कई बार कोर्ट में अपील दायर कर चुका था. हालिया दिनों राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम के अपील को स्वीकार करते हुए पेरोल दिया. 

11 साल बाद मिली पेरोल
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉक्टर पीएस भाटी की खंडपीठ ने उसे 7 दिन के उपचार के लिए अंतरिम पेरोल स्वीकार की, इसके बाद आसाराम को पुलिस सुरक्षा में महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका उपचार किया गया, इस दौरान 5 दिन की और अंतिम पैरोल दी गई.

रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद आसाराम 11 साल बाद 12 दिन के लिए जेल से बाहर इलाज करवाने के माधवबाग गया था. फिलहाल पेरोल समाप्त होने के बाद उसे वापस जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जा चुका है. 

आसाराम 2013 से जोधपुर में है बंद
बता दें, 14 और 15 अगस्त 2013 में आसाराम ने जोधपुर के मणाई स्थित आश्रम में अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा पर भूत प्रेत का साया हटाने के नाम पर अप्राकृतिक संबंध बनाया था. इसके बाद दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज हुई और उस एफआईआर को जोधपुर भेजा गया. 

इस शिकायत के बाद जोधपुर पुलिस ने मौका का मुआयना किया था और फिर 31 अगस्त 2013 की रात आसाराम को छिंदवाड़ा स्थित आश्रम से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस आसाराम को 1 सितंबर को जोधपुर लेकर पहुंचीं. 

इसके बाद से आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है. आसाराम को कोर्ट ने अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई है और इसकी सजा वह जोधपुर सेंट्रल जेल में ही काट रहा है. 

ये भी पढ़ें: भजनलाल सरकार ने राजस्थान के 7 IAS अधिकारियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, जानें किसे मिला कौन सा विभाग?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
राजस्थान विधानसभा में स्पीकर देवनानी की फिसली जुबान, अशोक गहलोत को कह दिया 'मुख्यमंत्री'
Kotputli Behror News: राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
राजस्थान में NEET का पेपर खराब होने से तनाव में थी 19 साल की छात्रा, फंदा लगाकर दी जान
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
पूर्व CM वसुंधरा राजे के बयान के निकाले जा रहे मायने, 'दुश्मनी तो जमकर करो भाई लेकिन...'
Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget