एक्सप्लोरर

Rajasthan: रेल यात्रियों को राहत, अब इस ऐप के जरिए स्टेशन से 20 किमी के दायरे में बुक कर सकते हैं टिकट

Rajasthan News: रेलवे की नई व्यस्था के अंतर्गत यात्री अब यूटीएस मोबाइल एप से निर्धारित पांच किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर दूरी से भी इस सुविधा का लाभ लेते हुए अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे.

Railway News: रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग ने किए नियमों में बदलाव किए हैं. अब रेलयात्री यूटीएस एप के जरिए स्टेशन से बीस किलोमीटर दूर से अनारक्षित टिकट बुक करवा सकेंगे. वहीं मौजूदा समय में यह दायरा सिर्फ पांच किलोमीटर का है. मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से इसे शुरू किया गया. रेलवे ने यूटीएस मोबाइल एप से गैर उपनगरीय खंड के लिए रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर के दायरे से टिकट बुक कराने की सुविधा प्रारंभ की थी. 

यात्री एप को करें अपडेट
मंडल रेल प्रबंधक ने आगे बताया कि धीरे-धीरे इसका प्रयोग बढ़ने से इसमें रेलवे ने सुविधा का विस्तार किया है. नई व्यस्था के अंतर्गत यात्री अब निर्धारित पांच किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर दूरी से भी इस सुविधा का लाभ लेते हुए अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे. इसके साथ ही उपनगरीय खंड के लिए टिकट बुक करने के लिए समान दूरी प्रतिबंध को मौजूदा दो किलोमीटर से बढ़ाकर 5 किलोमीटर किया जा रहा है. रेलवे बोर्ड ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है और अतिशीघ्र यूटीएस मोबाइल एप को अपडेट कर इस सुविधा का यात्रियों को लाभ दिया जाएगा.

यूटीएस मोबाइल एप ऐसे करेगा काम
सबसे पहले प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कीजिए. इसके बाद अपने आपको सबसे पहले रजिस्टर करें. नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, जन्मतिथि जैसी जानकारी भरने के साथ अपना एक पासवर्ड बनाएं. सबमिट करने पर आप सक्सेसफुली रजिस्टर्ड हो जाएंगे. इसके बाद आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं.

ऐसे करें बुकिंग
टिकट बुकिंग करने के लिए आपको सबसे पहले कोई एक मोड (नॉर्मल बुकिंग, प्लेटफार्म बुकिंग, सीजन बुकिंग) चुनना होगा. इसके बाद नीचे पेपरलेस टिकट और प्रिंट टिकट का ऑप्शन चुनने को मिलेगा. जिसके मुताबिक अगर आप पेपरलेस टिकट चाहते हैं तो यह टिकट टैक्स्ट में मिलेगी. जबकि प्रिंट ऑप्शन पर आप किसी प्रिंटर से इसे प्रेंट कर सकते हैं. इसके बाद आपको यात्रा शुरू करने वाला स्टेशन और यात्रा समाप्ति के रेलवे स्टेशन को चुनना होगा. नेक्स का बटन क्लिक करने पर आपको टिकट, सोर्स स्टेशन, डेस्टीनेशन स्टेशन सहित यात्री की संख्या, श्रेणी, ट्रेन का प्रकार (मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट) आदि की जानकारी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही यात्रा टिकट की राशि भी दिखेगी. बुक टिकट का ऑप्शन क्लिक करने पर आप ऑनलाइन भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bharatpur : वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पकड़े गए चार मुन्नाभाई, असली अभ्यर्थियों की जांच में जुटी पुलिस

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget