एक्सप्लोरर

राजस्थान में 90 किमी रेलवे ट्रैक पर लगाया गया ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली, जानें फायदे?

Rajasthan Railways: रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इससे ट्रेन से सफर सस्ता, कम समय में पूर करने के साथ सुरक्षित हुआ है.

Rajasthan Train News Today: यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर राजस्थान में रेल परिवहन को बेहतर किया जा रहा है. इसका असर भी दिखने लगा है. इसी कड़ी में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है. 

रेलवे के जरिये ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ, अधिक ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. संरक्षित और तीव्र रेल संचालन में आधुनिकतम सिग्नल प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है. 

90 किमी लगी ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली
उत्तर पश्चिम रेलवे पर सिग्नल प्रणाली के अपग्रेडेशन के लिए अलग-अलग स्तर पर काम किया जा रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे में लगभग 90 किलोमीटर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाई गई है, जिससे संरक्षा में बढ़ोतरी होगी साथ ही लाइन क्षमता भी बढ़ेगी. 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे प्रबंधक अमिताभ, महाप्रबंधक के नेतृत्व में आधुनिक तकनीक और नवाचार पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

इस रूट पर काम हो गया है पूरा
रेल परिवहन को संरक्षित, सुगम, तीव्र और सुविधाजनक बनाने के लिए कदम उठाया जा रहा है. जिसमें अत्याधुनिक ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाने का काम तेज गति से हो रहा है. 

उत्तर पश्चिम रेलवे में 450 किलोमीटर रेलमार्ग पर लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया है. जिसमें से 90 किमी रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूरा किया जा चुका है.
 
उत्तर पश्चिम रेलवे में अजमेर-साखुन (57 किमी), गांधीनगर जयपुर-कानोता (18 किमी) और गांधीनगर जयपुर- जयपुर- कनकपुरा (14.3 किलोमीटर) रेलमार्गों पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग प्रणाली लगाई गई है. गांधीनगर जयपुर-जयपुर-कनकपुरा रेलखण्ड पर 21 जुलाई को कार्य पूरा कर लिया गया है.

इस रेलरूट पर काम है अंतिम चरण में
ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली की स्थापना से संरक्षा मजबूत होगी और एक ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनें संचालित हो सकेंगी. जिससे लाइन क्षमता में बढ़ोतरी होगी और अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा. इससे ट्रेनों का रनिंग टाइण बेहतर होगा. 

ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के लिए टेंडर अवार्ड
उत्तर पश्चिम रेलवे में 450 किलोमीटर रेलमार्ग पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें अधिकतर कार्य रेलमार्ग में दोहरीकरण के साथ ही किए जा रहे हैं. जिनके टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं. 

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण रूट जैसे पालनपुर-अजमेर-जयपुर-रेवाडी रेलमार्ग के शेष रेलखंडो पर ऑटोमैटिक सिगनलिंग प्रणाली के कार्य स्वीकृति के अंतिम चरण में है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मां और पति ने स्कूटी चलाने से रोका तो महिला मासूम बेटे सहित ट्रैन के आगे कूदी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
फलोदी: बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के प्रयास जारी, 30 फीट पर फंसा कैमरा
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget