एक्सप्लोरर

Baran: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर बारां में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौतम अडानी को लेकर PM मोदी से पूछा ये सवाल

Rahul Gandhi Disqualified: बारां जिला प्रभारी राजेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार से जानना चाहती है कि अडानी की शैल कंपनियों में किसका पैसा लग रहा है? मोदी अडानी का क्या रिश्ता है?

Rajasthan News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बारां (Baran) जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर विरोध जताया है. कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन (Kailash Jain) ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश में भाईचारा, नफरत मिटाने को लेकर 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली गई. इस यात्रा में उन्हें अपार जन समर्थन मिला जिससे बौखला कर केंद्र की मोदी सरकार ने उन्हें निशाना बनाया है. वहीं बारां जिला प्रभारी राजेन्द्र यादव (Rajendra Yadav) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 8 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह का शुभारंभ किया गया है. 

राजेन्द्र यादव ने आगे कहा, "कांग्रेस केंद्र सरकार से जानना चाहती है कि अडानी की शैल कंपनियों में किसका पैसा लग रहा है? मोदी अडानी का क्या रिश्ता है? रक्षा क्षेत्र में अडानी व एक विदेशी कंपनी को इन्वॉल्व कर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है? एलआईसी, बैंकों व कर्मचारियों की भविष्य निधि (पीएफ) का पैसा अडानी समूह को क्यों दिया जा रहा है? देश के सभी सार्वजनिक उपक्रम, अधिकतर कारोबार, अधिकतर पूंजी सिर्फ अडानी को क्यों दी जा रही है? देश के 140 करोड़ लोगों के हितों को ताक पर रखकर मोदी अडानी को ही आगे बढ़ाने में क्यों लगे हैं? जबकि इसकी वजह से जनता को महंगाई, बेरोजगारी व आर्थिक असमानता का दंश झेलना पड़ रहा है. अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसने लगाए हैं? इसका केंद्र की बीजेपी सरकार देश की जनता को जवाब दे. आज देश का लोकतंत्र खतरे में है."

'20 हजार करोड़ रुपये किसने इनवेस्ट किया'
जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा, "राहुल गांधी ने सबसे काफी बार बोला है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है और इसके हमें हर रोज नए-नए उदाहरण मिल रहे हैं. उन्होनें सवाल पूछा था अडानी की शैल कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किस ने इनवेस्ट किया. ये अडानी का पैसा नहीं है, अडानी का इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस है, पैसा किसी और का है. सवाल आज भी ये है कि ये जो 20 हजार करोड़ रुपये हैं ये किसके हैं."

'मोदी गुजरात के सीएम थे तब से अडानी से रिश्ता'
वहीं विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा, "राहुल गांधी ने संसद में प्रूफ देकर (जो मीडिया रिपोर्ट से उन्होनें निकाला) अडानी और नरेंद्र मोदी के रिश्ते के बारे में डिटेल में बोले थे. मोदी-अडानी का रिश्ता नया नहीं है, इनका रिश्ता पुराना है. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तबसे अडानी से रिश्ता है और इसके बहुत सारे पब्लिक प्रूव्स भी हैं. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने पूंजीपति उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की जनता के साथ धोखा कर रही है."

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: उदयपुर पुलिस ने चलाया 'ऑपेरशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड', एक ही दिन में गिरफ्तार हुए 2144 अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! पंप पर पहुंचकर परेशान हुए लोग, जनता को बड़ा झटका
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
राजस्थान: 13 जिलों और 2 करोड़ लोगों पर पानी का संकट! IGNP नहर आज से बंद, 16 लाख बीघा खेती पर भी असर
एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'
एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को कहा 'दलाल राष्ट्र' तो नाराज हुए अशोक गहलोत! बोले- 'दलाली क्या होती है...'

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
BSEB 10th Result 2026: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
Embed widget