एक्सप्लोरर

RAS Recruitment 2023: आरएएस ने 905 पदों पर निकाली भर्ती, यहां जानें कैसे करना है आवेदन और अंतिम तिथि

Rajasthan News: कुल 905 (राज्य सेवाएं - 424 और अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों की आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (आरएएस) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 भर्ती का विज्ञापन बुधवार को जारी किया. कुल 905 (राज्य सेवाएं - 424 और अधीनस्थ सेवाएं -481) पदों की आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है.ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आरएएस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में हो सकती है. 

कितनी आयु होनी चाहिए
आयु सीमा एक जनवरी 2024 को न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए. कार्मिक (क-2) विभाग की अधिसूचना 23 सितम्बर 2022 के अनुसार जो व्यक्ति 31 दिसम्बर 2020 को आयु सीमा के अंदर था, उसे दिनांक 31 दिसम्बर 2024 तक आयु सीमा के भीतर ही समझा जाएगा.

कितना परीक्षा शुल्क लगेगा

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए है. राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के लिए 400 रुपये की फीस रखी गई है. 

कहां और कैसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा. इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के लिए अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी /समकक्ष परीक्षा और आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ की डिटेल और डॉक्युमेंट्स अपलोड करना अनिवार्य होंगे. लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर /संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें.

अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा की डिटेल और आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आईडी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा.

OTR करने से पूर्व आधार / जन आधार / SSO प्रोफाइल में अंकित विवरण का शैक्षणिक दस्तावेजों में अंकित प्रविष्टियों से सावधानी पूर्वक मिलान सुनिश्चित कर लें. यदि इसमें कोई अंतर है तो जनाधार कार्ड / आधार कार्ड / SSO ID की प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन कराने के बाद ही OTR पंजीयन और अप्लाई करें.

समस्या हो तो यहां करें संपर्क

परीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाओं को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है. इसके अलावा किसी भी प्रकार के सूचना के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का गहलोत सरकार पर हमला, जोधपुर में लोगों से पूछा- सुशासन चाहिए या प्रलोभन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
राजस्थान में पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, दो युवक पकड़े
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर पोस्टर पर बवाल! गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget