एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत के 'गद्दार' वाले बयान पर सचिन पायलट ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Rajasthan News: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है. शब्द अगर एक बार मुंह से निकल जाते हैं तो वापस नहीं जाते हैं.

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी और भी तेज होती जा रही है. वहीं अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अशोक गहलोत के उनको गद्दार वाले बयान का एक बार फिर जवाब दिया है. एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पायलट ने कई मुद्दों पर चर्चा की. इसी दौरान उन्होंने अपने ऊपर दिए गए बयान का भी जवाब दिया.

सचिन पायलट ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा, "मैं मानता हूं कि शब्दों का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है. हमारी ऐसी संस्कृति है कि हमसे जो उम्र में बड़े हैं हमने उनका हमेशा सम्मान किया है. जिस व्यक्ति ने ये शब्द बोला है सवाल उनसे पूछना चाहिए. जो मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया गया उसे सुनकर किसे बुरा नहीं लगेगा, लेकिन मैंने सोचा अगर मैं भी ऐसे ही तीखे शब्दों का इस्तेमाल करूंगा तो जो लोग हमें देख रहे हैं वे क्या सोचेंगे. मैं कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा. इन शब्दों से किसे लाभ मिलेगा."

'शब्द एक बार निकले तो वापस नहीं जाते'
पायलट ने आगे कहा, "आप विरोध कर सकते हो असहमत हो सकते हो लेकिन मैंने ऐसे शब्दों का कभी इस्तेमाल नहीं किया, जिसका बाद में मुझे अफसोस हो. क्योंकि शब्द एक बार निकल जाते हैं वापस नहीं जाते हैं. जनता के बीच मेरी साख कम हो. अगर मैं आपको पसंद नहीं करता हूं तो बहुत तरीके हैं अपनी नापसंद दर्ज कराने के." 

सीएम गहलोत ने कहा था 'गद्दार' 
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल कहा था, "जिसने बगावत की हो और जिसे गद्दार कहा गया हो, ऐसे व्यक्ति को विधायक कभी स्वीकार नहीं करेंगे. वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. उन्होंने पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की है. गहलोत ने पायलट पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा था कि 2020 में उन्होंने बीजेपी नेताओं से मिलकर अपनी ही सरकार गिराने की कोशिश की थी."

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Districts: भिवाड़ी जिले की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक की चेतावनी, बोले- 'जनता जो चाहेगी वही करना पड़ेगा, नहीं तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget