एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में पुलिस स्टूडेंट सेल कोचिंग छात्रों के लिए बनी मददगार, 6 महीने में 697 मामलों को सुलझाया

Kota News: स्टूडेंट सेल की टीम कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने के लिए डिप्रेशन वाले छात्रों को चिन्हित कर कोचिंग और उनकी काउंसलिंग करवाती है.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota) में देशभर से आने वाले कोचिंग स्टूडेंट की सुरक्षा से लेकर उनकी सेहत तक का ध्यान रखा जाता है. यहां एक कॉल पर पुलिस की स्टूडेंट सेल के अधिकारी और कर्मचारी दौड पड़ते हैं और कुछ ही मिनटों में बच्चों के दरवाजे पर दस्तक दे देते हैं. कोटा के कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए अभय कमांड सेंटर में गठित स्टूडेंट सेल द्वारा द्वारा 6 महीने में प्राप्त 707 शिकायतों में से 697 का निस्तारण किया गया और मौजूदा समय में सिर्फ 10 बाकी है.

पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि कोटा में कोंचिग कर रहे स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान कर उनसे सहज बातचीत करने के लिए स्टूडेंट सेल का 22 जून 23 को अभय कमांड सेंटर में विधिवत शुभारम्भ किया गया. सेल की टीम द्वारा प्रतिदिन स्टूडेंट्स के बीच जाकर उनके समस्याओं का समाधान किया जाता है. साथ ही गेटकीपर के रूप में डिप्रेश और डिमोटिवेट स्टूडेंट्स की पहचान कर उनको आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाती है. स्टूडेंट सेल की टीम द्वारा कई स्टेक-हॉल्डर्स को ऐसे स्टूडेंट्स की पहचान के लिए सतत प्रशिक्षण दिया जाता है. कोटा में सुसाइड को रोकने के लिए यह सेल कारगर साबित हो रहा है.

आईजी की देखरेख में काम करती है पुलिस स्टूडेंट सेल
शहर पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी ने सेल को कई संसाधन उपलब्ध कराए. उन्होंने बताया कि स्टूडेंट सेल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान जयपुर दिनेश एम.एन. के निर्देशानुसार महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा के सुपरविजन में काम करती है. स्टूडेंट सेल के प्रभारी ठाकुर चन्द्रशील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सी.बी. रेंज सेल कोटा और टीम द्वारा समय-समय पर स्टेक-हॉल्डर्स, स्टूडेंट्स, अविभावकों कोचिंग शिक्षकों, मनोचिकित्सकों, काउंसलर से बात कर मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं के लक्षणों की पहचान कर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाते है.

स्टूडेंट्स से नियमित बातचीत होती है
समय-समय पर कोचिंग छात्र कल्याण से संबंधित अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार की जाती है. स्टूडेंट सेल की टीम द्वारा सप्ताह में कोचिंग संस्थानों हॉस्टलों, पीजी, मेस में जाकर स्टूडेंट्स से बात की जाती है. स्टूडेंट सेल की टीम द्वारा छात्रों के मार्गदर्शन और मोटिवेशन के लिए समय-समय पर मोटिवेशनल कार्यशाला भी आयोजित की जाती है. मेंटल हेल्थ की समस्या से पीड़ित छात्र/छात्राओं की पहचान के लिए दरवाजे पर दस्तक अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक पीजी मालिक और हॉस्टल वार्डन को रात में सोने से पहले प्रत्येक कमरे पर दस्तक देकर स्टूडेंट्स से उनका कुशलक्षेम पूछने की हिदायत दी जाती है. स्टूडेंट सेल द्वारा कोचिंग छात्र/छात्राओं से सहज बातचीत कर उनके समस्याओं के निराकरण के लिए कोचिंग कैम्पस 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर 8764520409/109530442778 के बारे में जानकारी देकर बैनर चिपकाए जाते हैं.

डिप्रेशन के 82 मामले आए 
स्टूडेंट सेल की टीम द्वारा कोचिंग स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने के लिए किए गए प्रयासों के क्रम डिप्रेशन वाले छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया, जिनकी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से और काउंसलर की सहायता से काउंसलिंग करवायी गयी. अब तक डिप्रेशनऔर डिमोटिवेट से संबंधित 82 मामले संज्ञान में आये है, जिसमें सभी 82 मामलों का निस्तारण करवाया जा चुका है. स्टूडेंट सेल की अधिकतर शिकायतें सिक्युरिटी मनी/रिफंड से संबधित होती है जिनका समय पर निस्तारण करवाया जा रहा है. 

697 समस्याओं का हुआ निस्तारण  
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी रेंज सेल कोटा और प्रभारी स्टूडेंट सेल स्टूडेंट ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि 22 जून 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक सिक्युरिटी मनी/रिफण्ड से सम्बन्धित 420 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 410 का निस्तारण किया गया. वहीं छेड़छाड़/आपत्तिजनक टिप्पणी संबंधी 9 शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण किया गया. चोरी संबंधी 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण किया गया. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी संबंधी 25 शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण किया गया. लड़ाई- झगड़ा संबंधी 74 शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण किया गया. डिप्रेशन और डिमोटिवेट से संबंधित 82 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण किया गया. मेस और अन्य 86 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनका भी निस्तारण किया गया.

ये भी पढ़ें: MP News: 'जब भी मेरी जरूरत हो...' शिवराज सिंह चौहान के नए घर का नाम 'मामा का घर', सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget