एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 22 जनवरी को मनाई जाएगी दीपावली, रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भरतपुर में हुई अहम बैठक

Bharatpur News: विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से बैठक में व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों द्वारा कहा गया कि शहर के जितने भी चौराहे हैं सभी को भव्य तरीके से सजाया जायेगा.

Ramlala Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश में लोग अपने स्तर से तैयारी करने में लगे है. अयोध्या से पूजित अक्षत हिन्दू परिवारों में बांट कर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जुड़ने के लिए निमंत्रण दिया गया है. अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महिला व पुरुषों की अलग-अलग टोलियां बनाकर गली गली घर घर जाकर पीले चावल और पत्रक वितरित किए जा रहे हैं. 

विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से योजना बैठक आयोजित की गई जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख महेन्द्र सिंह मग्गो की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख लोगों और व्यापारिक ,सामाजिक संगठनों ने पहुंच कर 22 जनवरी को शहर को दीपावली की तरह कैसे सजाना है, इस पर चर्चा की गई और घर - घर गली - गली मोहल्ले में दीपक जलाकर रामलला प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाना है. महेंद्र सिंह मग्गो ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को अपने - अपने घरों को दीपावली की तरह सजाना है, दीपक जलाने है और आतिशबाजी भी करनी है.

तीन दिन लगातार बजेगी राम धुन 
अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भरतपुर शहर में साउंड सिस्टम लगाकर तीन दिन लगातार राम धुन बजेगी और शहर के सभी चौराहों को सजाया जायेगा. शहर के प्रत्येक चौराहे को सजाने की अलग -अलग सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने जिम्मेदारी ली है. दीपावली की तरह बाजार को सजाया जायेगा और मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

501 हनुमान चालीसा का होगा पाठ 
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होगा तो भरतपुर शहर में विप्र फाउंडेशन की तरफ से शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से 501 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा.  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 1000 मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और 500 मंदिर ऐसे होंगे जहां एलईडी या टीवी लगाकर सीधा लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. भरतपुर शहर में भी डेढ़ सौ मंदिरों में एलईडी या टीवी लगाकर सभी को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया जा रहा है. भरतपुर जिले में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से 30000 से अधिक हिंदू परिवारों को पीले चावल देकर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने और घर को दीपावली की तरह सजाने का आग्रह किया जा रहा है.

22 जनवरी को भी मनाया जाएगा दीपावली
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शहर में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित की गई. बैठक के संयोजक प्रवीण ने बताया है कि जिस तरह भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद उनके अयोध्या वापस आने पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है, उसी तरह 22 जनवरी को भी दीपावली की तरह त्योहार मनाया जाए, इसके लिए बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में सभी व्यापारिक संगठन ,सामाजिक संगठन और विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगों को बुलाया गया है.

भरतपुर शहर के जितने भी चौराहे है सभी को भव्य तरीके से सजाया जायेगा. बाजार को सजाया जायेगा. व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों पर दीपक जलाकर साफ सफाई की जाएगी, मंदिरों में भंडारे चलेंगे और मंदिरों में एलईडी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम दिखाया जायेगा. 22 जनवरी को 12 .40 पर बाजार में एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की अहम बैठक, बोले 'गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget