एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में दो बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बैठाने में लेक्चरर भी अरेस्ट

Rajasthan News: एडीजी सिंह ने बताया कि अशोक कुमार ने इस परीक्षा में लाखाराम के स्थान पर जोधपुर में सामान्य ज्ञान एवं राजनीति विज्ञान विषय की डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा दी थी.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान में हुए पेपर लीक मामले में दो बड़ी गिरफ्तारी हुई है. राजस्थान में सरकार बनने के बाद यह पहली सफलता है. सरकार बनने के बाद पेपर लीक की घटनाओं में दोषी लोगों को सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. जिसमें स्कूल व्याख्याता प्रतियोगिता परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट बैठाने के मामले में दो राजकीय व्याख्याता को तो आरएएस प्री परीक्षा 2014 पेपर लीक प्रकरण में लंबे समय से वांछित एक गवर्नमेंट फिजियोथेरेपिस्ट को गिरफ्तार किया गया है. 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस तकनीकी सेवाएं एवं पेपर लीक की घटनाओं की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख वी के सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 17 अक्टूबर 2022 को स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगिता परीक्षा 2022 आयोजित कराई गई थी. थाना सिविल लाइन अजमेर में दर्ज प्रकरण में अनुसन्धान के दौरान एसओजी ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साविधर जसवंतपुरा जालोर में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता पद पर कार्यरत अभियुक्त अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था. 

क्या था इनका अपराध 
एडीजी सिंह ने बताया कि अशोक कुमार ने इस परीक्षा में लाखाराम पुत्र जूथा राम निवासी रुचियार थाना भीनमाल जिला जालौर के स्थान पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय जालोरी गेट जोधपुर में सामान्य ज्ञान एवं राजनीति विज्ञान विषय की डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा दी थी. इसी प्रकरण में गुरुवार को अर्जुन कुमार पुत्र करनाराम विश्नोई (37) निवासी डूगरवा थाना बागोड़ा जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया है. अर्जुन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भागल सेफटा तहसील भीनमाल जिला जालौर में राजनीति विज्ञान विषय के व्याख्याता के पद पर है। इसने परीक्षार्थी लाखाराम और डमी कैंडिडेट अशोक कुमार के बीच कड़ी के रूप में कार्य किया था.

2014 का मामला 
आरएएस प्री परीक्षा 2014 पेपर लीक प्रकरण में थाना एसओजी पर दर्ज प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी कपिल कुमार भारद्वाज पुत्र रमाकांत (36) निवासी मोहन नगर थाना नई मंडी हिंडौन सिटी जिला गंगापुर को एसओजी ने हिरासत में लिया है. कपिल वर्तमान में महुवा हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर पदस्थापित है.

ये भी पढ़ें

DG-IG Conference: नए आपराधिक कानूनों, आतंकवाद समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा, सम्मेलन से जुड़ी यहां जानें पूरी जानकारी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget