एक्सप्लोरर

उदयपुर में खत्म हुआ 'आदमखोर' जानवर का आतंक? अलग-अलग पिजरों में कैद हुए दो तेंदुए

Udaipur News: खूंखार जानवर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सेना की मदद ली. सेना ने निगरानी के लिए नाइट विजन दूरबीन और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. सोमवार की रात वन विभाग को सफलता मिली.

Rajasthan News: उदयपुर जिले के गोगुंदा कस्बे में 'आदमखोर' तेंदुए की दहशत खत्म होने का दावा किया गया है. सोमवार रात दो तेंदुए अलग-अलग पिंजरे में फंस गए. पिछले सप्ताह तेंदुए के हमले में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था. लोग घरों से बाहर निकलने में डरने लगे थे. अब तेंदुए के आतंक से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. सेना की मदद से वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा है. तेंदुए ने 6 वर्षीय लड़की, 50 वर्षीय पुरुष और 40 वर्षीय महिला का शिकार किया था. कस्बे में एक के बाद एक तीन मौत से वन विभाग की नींद उड़ गयी थी.

बुधवार को वन विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया. मूवमेंट दिखाई नहीं देने के कारण शनिवार को सेना की मदद ली गयी. मौके पर पहुंची सेना की टीम ने तलाशी अभियान में वन विभाग की मदद की. तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये गये. रणनीतिक रूप से छह स्थानों का चयन किया गया. छह स्थानों पर पिंजरे लगाकर वन विभाग और सेना की संयुक्त टीम ने जंगल के पास कैंप शुरू कर दिया.

उदयपुर में लोगों ने राहत की सांस

सेना ने निगरानी के लिए नाइट विजन दूरबीन और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया. संयुक्त टीम ने उण्डीथल, भेवड़िया और उमरिया सहित अलग-अलग जगहों पर निगरानी की. बीती रात आखिरकार दो तेंदुए अलग-अलग पिंजरे में कैद हो गये. पिंजरे में तेंदुए के फंसने से वन विभाग, सेना और प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली. दहशतजदा लोगों को भी थोड़ी राहत मिली है. गोगुंदा थाने के थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने कहा कि वन विभाग की टीम को सफलता मिली है.

अलग-अलग पिजरे में फंसे तेंदुए

तेंदुओं को पकड़ने के बाद सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि बिना दांत वाला तेंदुआ इलाके में लोगों पर हुए हमलों का जिम्मेदार हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘टूटे हुए दांत के कारण या दांत नहीं होने के कारण जानवर शिकार करने में नाकाम रहने पर हमलावर हो जाता है. हो सकता है कि बिंना दांत वाले तेंदुए ने लोगों पर हमला किया हो. हालांकि वन अधिकारी विस्तार से जांच कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें-

तिरुपति मंदिर के प्रसाद पर आचार्य संगम का विवादित बयान, बोले- 'वह क्यों चुप हैं जो...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
जयपुर में 5 पोलिंग बूथ पर 16 सितंबर को फिर से वोटिंग, 17 को रिजल्ट, जानें वजह
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
जयपुर समेत 3 नगर निगमों में मेयर- डिप्टी मेयर के चुनाव टले, ये है वजह
जयपुर समेत 3 नगर निगमों में मेयर- डिप्टी मेयर के चुनाव टले, ये है वजह
राजस्थान निकाय चुनाव पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, बोले- 'युवा PM मोदी के साथ'
राजस्थान निकाय चुनाव पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, बोले- 'युवा PM मोदी के साथ'

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget