एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में G-20 की शेरपा मीटिंग के बाद एक और बड़ा कार्यक्रम, 20 देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

Udaipur: कुछ सालों में देखने को मिला है कि कई देशों में बाढ़ आई है और कई देशों में बाढ़ के हालात बने हैं. साथ ही वाटर लेवल भी गिरता जा रहा है. इससे निपटने और समाधान तलाशने के लिए यह बैठक हो रही है.

Rajasthan News: झीलों की नगरी उदयपुर जो हर मायने में अपने आप को विश्व पटल पर काबिज रखती है. यहां हाल ही में बुधवार को चार दिवसीय शेरपा बैठक का समापन हुआ और गुरुवार को शेरपा उदयपुर से प्रस्थान कर गए. अब आज से यानी गुरुवार से उदयपुर में एक और विश्व स्तरीय कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा. इस कार्यक्रम में छह महाद्वीपों सहित करीब 20 अन्य देशों के विशेषज्ञ भाग लेंगे और कार्यक्रम विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय में होगा. यह कार्यक्रम विश्व जल आयोग स्वीडन और राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के साझे में हो रहा है. खास बात यह है कि यह सम्मेलन देश में पहली बार हो रहा है, वह भी उदयपुर में जब शेरपा बैठक हुई. तीन दिन के इस सम्मेलन में सभी सदस्य विश्व में आ रही एक बड़ी समस्या के समाधान पर चर्चा करेंगे.

इसलिए हो रहा है यह जल सम्मेलन
कुछ वर्षों में देखने को मिला है कि कई देशों में बाढ़ आई है और कई देशों में बाढ़ के हालात बने हैं. साथ ही वाटर लेवल भी गिरता जा रहा है. इसी स्थिति से निपटने और समाधान तलाशने के लिए यह बैठक हो रही है. कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि विश्व जल सम्मेलन में छह महाद्वीपों के उन देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो विगत दो वर्षों से बाढ़ और सूखे से प्रभावित हैं. इसमें करीब 20 देशों के प्रतिभागी एक ग्रह, एक विश्व और एक पानी, हम साथ मिलकर बदलाव ला सकते हैं को साकार करने के उद्देश्य से जुटेंगे. सम्मेलन का शुभारंभ बोस्निया के राजदूत मो. शेनजिच, मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और सूखा और बाढ के विश्व जन आयोग, स्वीडन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथि करेंगे.

यह महाद्वीप होंगे शामिल
एसएस सारंगदेवोत ने आगे बताया कि अलग-अलग दिन अलग-अलग देश शामिल होंगे. बांग्लादेश तो आ रहा है, लेकिन पाकिस्तान के बारे में अभी एंट्री की जानकारी नहीं मिली है. साथ ही अगली बैठक बांग्लादेश में होगी. बता दें कि पाकिस्तान में बारिश सीजन में बाढ़ आई थी. इस सम्मेलन में 6 महाद्वीप सहित अन्य देशों के विशेषज्ञ जुटेंगे. इसमें अफ्रीका, अमेरीका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप, बोस्निया, स्वीडन, कनाड़ा, मिस्र, पुर्तगाल, लिथुआनिया, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल सहित भारत के 120 से अधिक विशेषज्ञ आएंगे. बता दें कि उदयपुर में कुछ महीने पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम चिंतन शिविर हुआ था. इसके बाद शेरपा बैठक और अब जल सम्मेलन हो रहा है. इसके अलावा आने वाले दिनों में डेस्टिनेशन वेडिंग भी होने वाली है.

Rajasthan Crime: कौन है आपत्तिजनक वीडियो में सालेह मोहम्मद के साथ दिखी महिला, जो खुद हुई सेक्सटॉर्शन का शिकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget