एक्सप्लोरर

Jaipur Rain: जयपुर एयरपोर्ट के बाहर कमर भर पानी, बारिश से तीन की मौत, कई मकान गिरे

Jaipur Rain News: जयपुर में भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पर जलभराव की सूचना है. जिन इलाकों में मकान गिरने की सूचना है वो निचले इलाके में हैं. सिविल डिफेंस की टीमें बचाव कार्य में जुटी. 

Jaipur Rain Today News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर बीती रात तेज बारिश के बाद सड़कें दरिया में तब्दील हो गईं. जयपुर में जगह-जगह पानी भर गया. त्रिवेणी नगर, जयसिंहपुर खेर सहित कई इलाकों में मकान गिरने की सूचना है. विश्वकर्मा में तीन लोगों के मौत की सूचना है. हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. 

जयपुर में भारी बारिश की वजह से जिन इलाकों में मकान गिरने की सूचना है, उनमें त्रिवेणी नगर और जयसिंहपुरा खोर का दो मंजिला मकान शामिल है. वहीं, विश्वकर्मा में बेसमेंट में भरने की घटना में तीन लोगों के मरने की आशंका है. बेसमेंट में दो बच्चे और एक व्यक्ति के डूबने की खबर है. फिलहाल, बेसमेंट से पानी को खाली कर शवों को ढूंढने का काम जारी है. 

राहत कार्य में जुटी सिविल डिफेंस की टीमें 

विश्वकर्मा के जिस मकान के बेसमेंट में पानी भर गया वो निचले इलाके में है. जहां-जहां मकान गिरने की सूचना है, वहां पर सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं. 

जयपुर के इन क्षेत्रों में लगा पानी

वीकेआई, मानसरोवर, मालवीयनगर, गांधीनगर, बजाजनगर, विनोबाविहार आदि जगहों पर खूब पानी लगा हुआ है. विवि की तरफ भी पानी लगा हुआ है. जबकि, इन क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से सूखा पड़ा हुआ था. अब मानसरोवर के अमीनशाह नाला ( द्रव्यदती रिवर फ्रंट) पर पानी लगा हुआ है. उधर से आने और जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे बड़ी संख्या में लोगों के जीवन पर असर पड़ा है. वहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं.

जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की पटरी पूरी तरह से पानी में डूब गई है. वहीं, चौमूं का पुलिस थाना पानी से लबालब भर गया. 31 जुलाई और 1 अगस्त को भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश हो रही है. बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो रही है. 

जयपुर में 133 एमएम बारिश 

गुरुवार सुबह 5:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर 133 मिमी बारिश दर्ज की गई है. रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
पूर्वी राजस्थान में दो अगस्त तो पश्चिमी राजस्थान में तीन अगस्त से मानसून सक्रिय होने के बाद और ज्यादा बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

क्या है मौसम का अलर्ट?

पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है. जयपुर, चौमूं, करौली, निवाई, बोनली, तारानगर, फागी, बहादुरपुर, खण्डार, अलवर और चूरू तहसील में बहुत भारी बारिश हो सकती है. टोड़ाभीम, रतनगढ़, महवा , शाहपुरा, सरदारशहर, साम्भर, दौसा, टोंक, बहरोड़, झुंझुनूं आदि क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan: राजस्थान में 4.36 करोड़ लोगों के फ्री राशन पर सकंट? प्रदेश भर के डीलर्स आज से करेंगे हड़ताल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget