एक्सप्लोरर

RPSC Answer Key 2022: RPSC स्कूल लेक्चरर एग्जाम की आंसर की जारी, इस डेट तक यहां दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

Rajasthan News: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी गई है, किसी भी तरह की शिकायत होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल कर संपर्क कर सकते हैं.

RPSC Answer Key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 2022 के गणित, फिजिक्स (ग्रुप-ए), पंजाबी, उर्दू (ग्रुप-सी) और फिजिकल एजुकेशन (ग्रुप-ई) सब्जेक्ट्स की आंसर-की  वेबसाइट पर जारी की है. आयोग ने 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक इन परीक्षाओं का आयोजन किया था. आयोग सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल आंसर की पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ सात जनवरी से नौ जनवरी 2023 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं. 

9 जनवरी तक कर सकेंगे ऑब्जेक्शन
आपत्तियां  केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी. ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 7 जनवरी से 9 जनवरी 2023 को रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा. निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा. वहीं अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी. इसके साथ यह बी बताया गया कि आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी. इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल या फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं.

मेडिकल एग्जाम में करेक्शन का मौका
राजस्थान लोक सेवा आयोग आगामी 10 फरवरी को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में हॉस्पिटल केयर टेकर परीक्षा का आयोजन करेगा. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया गया है. आयोग सचिव ने बताया कि 6 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन किए जा सकेंगे. ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगें. ऑनलाइन संशोधन का अवसर अभ्यर्थियों के सुविधा के लिए है. परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में लिखी पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे. विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही है.

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपये का शुल्क जमा कराना होगा. आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक और एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा. इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल और फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Sammed Shikhar Ji: सम्मेद शिखरजी के लिए जैन मुनी ने त्यागे प्राण, जयपुर के मंदिर में कर रहे थे आमरण अनशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget