एक्सप्लोरर

Rajasthan News: काली पट्टी बांधकर जेल प्रहरियों ने किया विरोध, सरकार को वेतन विसंगति के लिए 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

Jaipur News: राजस्थान में जेल प्रहरियों में रोष हैं कि वेतन विसंगति और अन्य समस्याओं को लेकर वर्ष 2017 में सरकार ने समझौता किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है.

Rajasthan News: राजस्थान की सभी जेलों में विरोध की आवाज गूंजने लगी है, क्योंकि राज्य की सभी जिलों की जेलों में ब्लैक डे (Black Day) मनाया जा रहा है. जेलों में अपराधियों और बदमाशों के बीच जेल की सुरक्षा व्यवस्था मैं तैनात जेल प्रहरियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को रखते हुए सरकार से जल्द मांगे मनाने की मांग की हैं. प्रदेश में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बूंदी, अजमेर सहित सभी जिलों में जेल प्रहरियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया है.

प्रदेश की सभी जेलों में करीब तीन हजार जेल प्रहरी ड्यूटी कर रहे है. प्रदेश में जेल प्रहरियों की वेतन विसंगति के समझौते की पालना नहीं होने से प्रदेश के जेल प्रहरी नाराज हैं. हार्डकोर अपराधियों और आरोपियों के बीच जेल में रहने वाले जेल प्रहरियों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर गांधीवादी तरीके से अपना विरोध जाहिर किया. जेल प्रहरी वेतन विसंगति और अन्य समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे हैं, सभी जेल प्रहरियों ने 15 दिन में समस्याओं पर विचार विमर्श करने की चेतावनी दी है.

2017 से कर रहे सैलरी बढ़ाने की मांग
जेल प्रहरियों में रोष हैं कि वेतन विसंगति और अन्य समस्याओं को लेकर वर्ष 2017 में सरकार ने समझौता किया था, लेकिन अब तक उस पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया जा रहा है. इसके कारण प्रदेश के सभी जेल प्रहरियों में खांसी नाराजगी देखी जा रही है. अपनी नाराजगी सरकार तक पहुंचाने के लिए जेल में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं. वहीं जेल प्रहरियों का कहना है कि हमारी पुलिस वेरिफिकेशन से ही पोस्टिंग हुई थी फिर भी आज जेल प्रहरी और पुलिस आरएसी की सैलरी के बीच 20 हजार रुपये का फर्क आ रहा है.

15 दिन के भीतर मांग पूरी हो
इसके कारण सभी जेल प्रहरी मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है. वेतन विसंगतियों को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन उनकी मांगों पर विचार-विमर्श तक नहीं किया जा रहा है. जेल प्रहरियों ने अब चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर उनकी समस्याओं का विचार विमर्श करते हुए समझौते को लागू नहीं किया जाता है तो जेल प्रहरी मेस का बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे. इसकी जिम्मेदारी जेल प्रशासन व सरकार की होगी.

Rajasthan: क्या नए साल में राजस्थान पुलिस की यह डिमांड पूरी करेगी सरकार? जानें क्या है मांग

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget