एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ढाई साल बाद खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़वा सकेंगे नाम, ऑनलाइन आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार किसी भी आवेदन में कमी पाए जाने पर उसे ई-मित्र पर अपडेट करने के लिए भेजा जाएगा. इन ई-मित्र पर 30 दिन में कमियों की पूर्ति करनी होगी.

Rajasthan News: राजस्थान में ढाई साल बाद गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर सामने आई है. दरअसल प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल को शुरू कर दिया है. जिसमें ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना में नाम जुड़वा सकते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में 10 लाख से अधिक लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना जोड़ने के लिए घोषणा की थी और उसके बाद सरकार ने यह पोर्टल शुरू किया है. बता दें कि इस योजना के तहत सरकार गेहूं, चावल आदि गरीबों को 2 रुपये किलो में वितरित करती हैं. 

जिला रसद अधिकारी शिवजी लाल जाट ने बताया कि 16 सितंबर से शुरू किया गया था. लेकिन पोर्टल तकनीकी खामी के चलते एक हफ्ते तक सुचारू रूप से नहीं चल पाया. लेकिन, अब तकनीकी फॉल्ट को सही कर दिया गया है जिसके बाद आवेदन के जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इन आवेदनों को जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को भिजवाया जाएगा. इसमें शहरी क्षेत्र के आवेदन नगर परिषद तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत समिति में भिजवाया जाएगा. इसके बाद खाद्य सुरक्षा योजना में तय किए गए मानदंडो के आधार पर आवेदक परिवारों की जांच की जाएगी. जांच के बाद नगर परिषद व पंचायत समिति की अनुशंसा के आधार पर योजना में नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. जिसे बाद में जिला रसद अधिकारी कार्यालय में भिजवाया जाएगा.

वर्ष 2020 में बंद हुआ था पोर्टल
रसद अधिकारी शिवजी लाल जाट ने बताया कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल बंद कर दिया गया था. नए आवेदन भी स्वीकार नहीं किए गए. वहीं किसी भी परिवार का योजना में नाम जोड़ना भी बंद कर दिया गया. इस वित्तीय बजट में मुख्यमंत्री की ओर से दस लाख परिवारों को राज्य स्तर पर खाद्य सुरक्षा के तहत चयनित कर गेहूं उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी. इसके बाद अब पोर्टल को शुरू किया गया है. रसद अधिकारी शिवजी लाल जाट ने बताया कि पूर्व में भी प्रदेश भर में ऑफलाइन रसद विभाग में कई लोग इस आवेदन को देकर गए थे. उन सभी आवेदनों को यहां ऑनलाइन दर्ज करवा कर पात्रता की जांच करवाई जाएगी और उन्हें इस योजना में जोड़ा जाएगा. 

30 दिन में करनी होगी कमी पूर्ति
राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए आदेशों के अनुसार किसी भी आवेदन में कमी पाए जाने पर उसे ई-मित्र पर अपडेट करने के लिए भेजा जाएगा. इन ई-मित्र पर 30 दिन में कमियों की पूर्ति करनी होगी. इसके बाद ही आवेदन को जांच के लिए भेजा जाएगा. अगर 30 दिन में आवेदन की कमी पूर्ति नहीं होती है तो आवेदक का टोकन निरस्त हो जाएगा. इसके बाद फिर से आवेदन करना होगा. दूसरी ओर से अगर कोई गलत तथ्य जुड़वाता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह परिवार हो सकेंगे पात्र
सरकार ने इस योजना में पात्र व्यक्ति के लिए नियमावली भी तय की है जिसके तहत शहरी घरेलू कामकाजी महिलाएं, गैर सरकारी सफाईकर्मी, स्ट्रीट वेंडर, ट्रांसजेंडर, नि:संतान वृद्ध दम्पत्ति, अन्त्योदय परिवार, बीपीएल परिवार, स्टेट बीपीएल परिवार, अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थी शामिल होंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सीएम एकल नारी योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना, निराश्रित पुनर्वास योजना, वरिष्ठ नागरिक जिनका स्वतंत्र राशन कार्ड हो, सीएम जीवन रक्षा कोष, एकल महिलाएं, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक, कचरा बीनने वाले सहित 32 प्रकार के परिवार मापदण्डों में चयनित हो सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Barmer News: पशु आहार की आड़ में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मालिक गिरफ्तार

Rajasthan: मौसम बदलने के साथ बच्चों पर कॉक्सिकी वायरस का अटैक, जानें- लक्षण और इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget